सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

News Leaders : आज का इतिहास : दांडी मार्च, 1993 में हुए थे मुंबई में 13 ब्लास्ट, 257 की मौत

0

आज का इतिहास : 1993 में हुए थे मुंबई में 13 ब्लास्ट, 257 की मौत, संजय दत्त ने काटी जेल, याकूब मेमन को हुई फांसी

न्यूज़ लीडर्स :  इतिहास में आज

बापू का दांडी मार्च, 390 किमी का सफर कर दांडी पहुंचे थे बापू

गांधी जी और उनके स्वयं सेवकों ने 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च शुरू किया था। मुख्य उद्देश्य था अंग्रेजों द्वारा बनाए गए ‘नमक कानून को तोड़ना’। गांधी जी ने साबरमती में अपने आश्रम से समुद्र की ओर चलना शुरू किया।

इस आंदोलन की शुरुआत में 78 सत्याग्रहियों के साथ दांडी कूच के लिए निकले बापू के साथ दांडी पहुंचते-पहुंचते जनता भी शामिल हो गई। 25 दिन बाद 6 अप्रैल, 1930 को दांडी पहुंचकर उन्होंने समुद्र तट पर नमक कानून तोड़ा। महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा के दौरान सूरत, डिंडौरी, वांज, धमन के बाद नवसारी को यात्रा के आखिरी दिनों में अपना पड़ाव बनाया था।

यहां से कराडी और दांडी की यात्रा पूरी की थी। वे लगभग 390 किलोमीटर का सफर तय कर दांडी पहुंचे थे। यह वह दौर था जब ब्रितानिया हुकूमत का चाय, कपड़ा और यहां तक की नमक जैसी चीजों पर भी एकाधिकार था। ब्रिटिश राज में भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार नहीं था, बल्कि उन्हें इंग्लैंड से आने वाले नमक के लिए कई गुना ज्यादा पैसे देने होते थे। दांडी मार्च के बाद अगले कुछ महीनों में 80,000 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे एक चिंगारी भड़की, जो आगे चलकर ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ में बदल गई।

▪︎12 मार्च को जन्मे व्यक्ति.》

• 1913 – यशवंतराव चव्हाण, भारतीय राजनीतिज्ञ
• 1927 – रॉल अलफोन्सिन -अर्जेंटीना के राष्ट्रपति
• 1984 – श्रेया घोषाल, भारतीय गायिका
• 1911 – दयानंद बांदोदकर : गोवा के भूतपूर्व प्रथम मुख्यमंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!