सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : बडवाह में हुआ 589 दिव्यांगजनो का पंजीयन, जिले में चल रही है मुहिम

0

NEWS Leaders : बडवाह में हुआ 589 दिव्यांगजनो का पंजीयन, जिले में चल रही है मुहिम

न्यूज लीडर्स : खरगोन

कलेक्‍टर कर्मवीर शर्मा के आदेशानुसार मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश सिंह के निर्देशन में सिकलसेल एवं दिव्‍यांगजन हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं इसी श्रृंखला में दिनांक 19 अक्‍टूबर को शासकीय अस्पताल बडवाह में शिविर आयोजित किया गया।

“दिनांक 21 अक्‍टूबर को जनपद पंचायत झिरनिया के सभागार में झिरनिया विकासखण्‍ड के हितग्राहियों हेतु शिविर आयोजित किया जायेगा।”

शिविर में जनपद पंचायत बडवाह के 488 नगर परिषद बडवाह के 51 नगर परिषद सनावद के 50  इस प्रकार कुल 589 दिव्‍यांगजन का पंजीयन हुआ। शिविर में 12 सिकलसेल से ग्रसित दिव्‍यांग प्रमाणपत्र तथा अन्‍य श्रेणी के 341 प्रमाण पत्र बनाये गये। इसी प्रकार शिविर स्‍थल पर 94 यूडीआईडी कार्ड बनाये गये एवं पूर्व से निर्मित 114 युडीआईडी कार्ड का वितरण किया गया।

शिविर में अनुविभागीय अधिकारी प्रताप अगास्या मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कंचन डोंगरे , डॉक्टर यशवंत इंग्ले के साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग एवं जनपदस्‍तरीय अमला उपस्थित रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!