NEWS Leaders : हॉकी खिलाड़ी सुनीता प्रजापत का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन
न्यूज लीडर्स खरगोन
हॉकी खिलाड़ी सुनीता प्रजापत का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन हुआ है जो राज्य स्तर पर इंदौर संभाग व पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।

क्रीड़ा अधिकारी डॉ गगन चौधरी ने बताया कि उत्कृष्ट महाविद्यालय की हॉकी खिलाड़ी सुनीता प्रजापत का चयन विश्वविद्यालयीन महिला हॉकी दल के लिए हुआ है। यह चयन यूटीडी स्पोर्ट्स संघ द्वारा 17 अक्टूबर को डेली कॉलेज इंदौर में आयोजित चयन ट्रायल्स में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। सुनीता अब 21 अक्टूबर से मंदसौर में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में इंदौर संभाग एवं 8 नवंबर से जयपुर में आयोजित पश्चिम क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी।
महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति व समस्त महाविद्यालय स्टाफ ने सुनीता को भविष्य के मैचों के लिए शुभकामनाएँ दीं और सभी विद्यार्थियों से भी प्रेरित होकर अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। यह महाविद्यालय के खेल विभाग के लिए एक गर्व का क्षण है, जो इस तरह की प्रतिभाओं को निखारने के लिए सतत प्रयासरत रहता है।

References:
Lollybet Casino Download as.uv.es
References:
Lollybet Casino Bonus ohne Umsatzbedingungen https://cocoleech.com