सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का...

NEWS Leaders : निर्माण कार्यो में रखा जाये गुणवत्ता का ध्यान-कलेक्टर डॉ. फटिंग, कलेक्टर श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे, किया अवलोकन

0

NEWS Leaders : निर्माण कार्यो में रखा जाये गुणवत्ता का ध्यान-कलेक्टर डॉ. फटिंग, कलेक्टर श्री कृष्ण गौशाला पहुंचे, किया अवलोकन

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

जिले में होने वाले शासकीय भवनों के निर्माण कार्यो में समस्त निर्माण ऐजेंसी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। साथ ही निर्माण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण कर उसे हेण्डओवर कर भवन में संचालित विभागीय कार्यालय को प्रारंभ करे, जिससे कि शासन की योजनाओं का लाभ रहवासियों को मिल सके। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने विकासखण्ड पानसेमल के दौरे के दौरान कही।

इस अवसर पर ग्राम भातकी में निर्माणाधीन उचित मूल्य की दुकान एवं ग्राम बांदरियाबड़ में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर के ग्राम निसरपुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला का अवलोकन के समय गौशाला के संचालक व स्वामी सन्तोषचैतन्य जी ने जानकारी देते हुए कलेक्टर जी का शाल पुष्पहार से अभिनन्दन किया।

कलेक्टर ने डॉ. राहुल फटिंग ने भारत सरकार की सेंट्रल सेक्टर स्कीम 10000 एफपीओ और संवर्धन के तहत देवमोगरा माता कृषि विकास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का भ्रमण कर बोर्ड मेम्बर के साथ कम्पनी द्वारा किसानों को दिए जानें वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बताया कि खाद, दवाई, बीज इनपुट सदस्य किसानों को रियायतो के साथ उपलब्ध कराया है।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम पानसेमल श्री रमेश सिसोदिया, जनपद पंचायत पानसेमल सीईओ श्री महेश पाटीदार, तहसीलदार सुनील सिसोदिया, नाबार्ड जिला विकास प्रबंधक विजेंद्र मोरे, उपसंचालक कृषि श्री आरएल जामरे, पी आय यू , कृषि, राजस्व, नगर पंचायत खेतिया के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!