सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ...

News Leaders : मंडलेश्वर नगर परिषद वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से एक वार्ड जीतकर बढ़त बनाई

0

मंडलेश्वर नगर परिषद वार्ड उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से एक वार्ड जीतकर बढ़त बनाई

खरगोन : न्यूज़ लीडर्स

नगर परिषद मंडलेश्वर में हुए दो वार्डो के उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा को एक-एक वार्डो में जीत हासिल हुई है। जी हां वार्ड 10 से कांग्रेस नफीसा रियाज कुरेशी और वार्ड 12 से भाजपा के गणेश गोयल विजयी हुए। इन उम्मीदवारों के विजयी होने की घोषणा निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुश्री दिव्या पटेल ने की,

▪︎जीत-हार का सियासी नफा नुकसान कैसे रहा.》

नगर परिषद मंडलेश्वर के दो रिक्त वार्डो में हूए उपचुनाव में काग्रेस और भाजपा को एक-एक सीट पर विजयी मिली। उपचुनाव के परिणाम में दोनों दलों का पलड़ा बराबर रहा, पर इन परिणामों से कांग्रेस को फायदा मिला और भाजपा नुकसान में रही।

आपको बता दे, की यह दोनों वार्ड पहले भाजपा के पास थे, लेकिन हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा से एक वार्ड जीतकर अपनी स्थिति को मजबूत किया है। गौरतलब है की यह क्षेत्र पूर्व काबिना मंत्री डॉ विजयलक्षमी साधौ का है। इन परिणामों के लिहाज से डॉ साधौ की मजबूती के संकेत भाजपा के लिए चिंता का विषय है।

▪︎विजयी प्रत्याशियों को निर्वचित प्रमाण पत्र दिया.

नगरीय निकायों के उपनिर्वाचन 2022 के अंतर्गत जिले की नगर परिषद मण्डलेश्वर में वार्ड 10 और 12 में पार्षद पद के लिए निर्वाचन रिर्टनिंग अधिकारी व एसडीएम सुश्री दिव्या पटेल की मौजूदगी में बुधवार को सम्पन्न हुई। नगर परिषद मण्डलेश्वर में बुधवार को हुए मतगणना में पार्षद पदों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

▪︎आंकड़ों से जानिये, किसे कितने वोट मिले.》

वार्ड 10 में हुए उपनिर्वाचन में कुल 413 मत डाले गए थे। इनमें से कांग्रेस की नफीसा रियाज को कुल 230 मत तथा भाजपा की प्रत्याशी भारती ललीत पाटीदार को 173 वोट प्राप्त किए तथा 10 वोट नोटा पर डाले गए। कांग्रेस प्रत्याशी नफीसा रियाज कुरैशी ने भारती ललीत पाटीदार को 57 वोट से पराजित कर विजयी रही।

इसी प्रकार वार्ड 12 में हुए पार्षद पद के उपनिर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी जितेन्द्र वासूरे को 127 मत से पराजित कर विजयी हुए। वार्ड 12 में हुए मतों की कुल संख्या 388 रही। भाजपा प्रत्याशी गणेश गोयल को 229 मत तथा कांग्रेस प्रत्याशी श्री जितेन्द्र वासूरे को 156 मत तथा 04 मत नोटा पर डाले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!