सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब... Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्...

News Leaders : नगरीय निकायों के रिक्त 20 वार्डो के उपचुनाव में 12 पर भाजपा और 08 पर कांग्रेस ने बाजी मारी

0

नगरीय निकायों के रिक्त 20 वार्डो के उपचुनाव में 12 पर भाजपा और 08 पर कांग्रेस ने बाजी मारी

“मप्र के नगरीय निकायों के उपचुनाव में भले ही 12 वार्डो में भाजपा जीत का परचम लहराकर आगे रहा है पर कांग्रेस भी 08 वार्डो में जीतकर सम्मानजनक आंकड़े के साथ अपना प्रदर्शन करने में कामयाब रही है”

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मप्र में विभिन्न नगरीय निकायों में रिक्त वार्डो में हुए उपचुनाव के परिणाम घोषित कर दिये है। प्रदेश में कुल 20 रिक्त वार्डो में उपचुनाव हुए है, जिसमें 12 वार्डो में भारतीय जनता पार्टी और 08 वार्डो में कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए।

▪︎कौनसा दल किन वार्डो में जीता जानिये प्रदेश की तस्वीर.》

सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री बी.एस. जामोद ने जानकारी दी है कि विभिन्न नगरीय निकायों में रिक्त 20 पार्षदों के लिये भी मतदान हुआ था। उनके परिणाम घोषित किये गये हैं। नगरीय निकाय लखनादौन के वार्ड 6, सेंधवा के वार्ड 9, 13, 20 और 23, बड़वानी के 13, मंडलेश्वर के वार्ड 12 पाण्डुर्ना के वार्ड 12, मनावर के वार्ड 12, अंजड़ के वार्ड 7, खेतिया के वार्ड 11, बिजुरी के वार्ड 1 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विजयी घोषित किये गये हैं।

इसी तरह नगरीय निकाय धरमपुरी के वार्ड 3, राघौगढ़ के वार्ड 13, मंडलेश्वर के वार्ड 10, चिचौली के वार्ड 1, नेपानगर के वार्ड 14, जोबट के वार्ड 13, सारणी के वार्ड 21 और छनैरा के वार्ड 6 में इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित किये गये हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!