सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि... Khargone : रिजल्ट के बाद खौफनाक कदम : 10 वीं के छात्र ने65% नंबर के बाद भी मौत को क्यों गले लगाया? आज का राशिफल 17 अप्रैल 2026 : अमावस्या का असर, बढ़ेंगे तनाव और टकराव, संभलकर लें फैसले, चंद्र परिवर्... आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग

NEWS Leaders : कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन, सेंधवा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली पहुंचकर निरीक्षण किया

0

NEWS Leaders : कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन, सेंधवा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली पहुंचकर निरीक्षण किया

बड़वानी न्यूज लीडर्स

कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने बुधवार को अपने सेंधवा दौरे के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली पहुंचे।

देखिए वीडियो

इस दौरान कलेक्टर आदर्श आवासीय विद्यालय के मेस में पहुंचे वहां पर उन्होने बालिकाओं के साथ लाईन में लगकर अपनी थाली में बना हुआ भोजन लिया एवं बालिकाओं के साथ दोनो हाथ जोड़कर प्रार्थना कर उनके साथ भोजन भी किया।

कलेक्टर ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। साथ ही बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया जाये”

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी विषय की पाठ्य पुस्तक को पूरा मन लगाकर पढ़े। कक्षा में शिक्षक जो भी विषय पढ़ाये उसे गंभीरता से चिंतन मनन करे तथा अपने मन में आने वाले प्रश्नों के उत्तर शिक्षक से अवश्यक प्राप्त करे।

प्रश्न पूछने में किसी प्रकार की झिझक या शर्म नही महसूस करे। प्रश्न पूछने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर ने बालिकाओं से उनके छात्रावास, स्कूल एवं दिनचर्या के बारे में भी चर्चा की।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, तहसीलदार सेंधवा श्री मनीष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!