सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 13 नवंबर 2026 :  मेष, कन्या और तुला राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल Rashifal Today 12 नवंबर 2026 :  मेष, सिंह और तुला राशि को लाभ के संकेत, धनु और मीन के लिए भी अनुकूल ... Rashifal Today 11 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और धनु राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का ह... Rashifal Today 10 नवंबर 2026 :  मेष, वृषभ और कन्या राशि को लाभ के संकेत, जानिए सभी 12 राशियों का हाल दीपावली विशेष राशिफल 8 नवंबर 2026: तुला, धनु और मकर राशि के लिए अनुकूल संकेत, जानिए सभी 12 राशियों क... Rashifal Today  07 नवंबर 2026 : किसी को मिलेगा रुका पैसा, तो किसी को कार्यक्षेत्र में झेलनी पड़ सकती... Rashifal Today  06 नवंबर 2026 : शुक्रवार को इन राशियों को मिलेंगे धन लाभ और तरक्की के अवसर, जानिए सभ... Rashifal Today  05 नवंबर 2026 : गुरुवार को इन राशियों को मिल सकते हैं धन लाभ और सफलता के अवसर, कुछ र... Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा...

NEWS Leaders : कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन, सेंधवा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली पहुंचकर निरीक्षण किया

0

NEWS Leaders : कलेक्टर ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया भोजन, सेंधवा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली पहुंचकर निरीक्षण किया

बड़वानी न्यूज लीडर्स

कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने बुधवार को अपने सेंधवा दौरे के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जामली पहुंचे।

देखिए वीडियो

इस दौरान कलेक्टर आदर्श आवासीय विद्यालय के मेस में पहुंचे वहां पर उन्होने बालिकाओं के साथ लाईन में लगकर अपनी थाली में बना हुआ भोजन लिया एवं बालिकाओं के साथ दोनो हाथ जोड़कर प्रार्थना कर उनके साथ भोजन भी किया।

“कलेक्टर ने विद्यालय का निरीक्षण कर प्राचार्य को निर्देशित किया कि विद्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। साथ ही बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया जाये”

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 10 वीं के विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके शैक्षणिक स्तर का परीक्षण किया। उन्होने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी विषय की पाठ्य पुस्तक को पूरा मन लगाकर पढ़े। कक्षा में शिक्षक जो भी विषय पढ़ाये उसे गंभीरता से चिंतन मनन करे तथा अपने मन में आने वाले प्रश्नों के उत्तर शिक्षक से अवश्यक प्राप्त करे।

प्रश्न पूछने में किसी प्रकार की झिझक या शर्म नही महसूस करे। प्रश्न पूछने से आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। कलेक्टर ने बालिकाओं से उनके छात्रावास, स्कूल एवं दिनचर्या के बारे में भी चर्चा की।

कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम सेंधवा श्री अभिषेक सराफ, तहसीलदार सेंधवा श्री मनीष पाण्डेय भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!