सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद... आज का राशिफल 21 अप्रैल 2026 : पंचमी का प्रभाव, आज ऊर्जा और अवसरों का संगम, कुछ के लिए चेतावनी भी, मि... आज का राशिफल 20 अप्रैल 2026 : राशिफल में कुछ के लिए सौभाग्य, तो कुछ के लिए सावधानी का संकेत, आज चंद्... आज का राशिफल 19 अप्रैल 2026 : रविवार को चंद्र परिवर्तन से बदलेगा भाग्य, कई राशियों को मिलेगा लाभ, आज... आज का राशिफल 18अप्रैल 2026 : शुक्ल पक्ष की शुरुआत,  कई राशियों के लिए सफलता और लाभ, चंद्रमा मेष राशि...

NEWS Leaders : ब्रेक फेल कंटेनर मिट्टी के ठेर से टकराकर पास से निकल रही कार पर पलटा, बच्चों सहित आठ कार सवार बचे

0

NEWS Leaders : ब्रेक फेल कंटेनर मिट्टी के ठेर से टकराकर पास से निकल रही कार पर पलटा, बच्चों सहित आठ कार सवार बचे

न्यूज लीडर्स : जफर अली धार

“जाको राखे साइयां मार सके ना कोई,”

यह कहावत उस समय राऊ-खलघाट फोरलेन के ग्राम बाकानेर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर, चरितार्थ हो गई। जब एक ब्रेक फेल कंटेनर, बैरिकेट्स तोड़ते हुए मिट्टी के ठेर से टकराने के बाद पास से निकल रही एक कार पर जा पलटा। गनीमत है की कार में आठ सवारो की जान बच गई।

इंदौर कि तरफ से आकर गणपति घाट उतरकर आ रहा कंटेनर यु के 04 सी ए 9294 के गणपति घाट पर ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल कंटेनर 2 किलोमीटर तक तेज गति में घाट उतरता रहा। गनीमत रही कि, उस दौरान अन्य वाहन कंटेनर की चपेट में नहीं आए।

वहीं ब्रेक फेल कंटेनर निर्माणधीन फ्लाई ओवर के लिए लगाए बैरिकेड्स तोड़कर, मिट्टी के ठेर से जा टकराया । तभी कंटेनर टकराने के बाद पलटने के दौरान, पास से निकल रही इंदौर तरफ से आ रही कार एमपी 09 सी झेड 8040 जो की महेश्वर तरफ जा रही थी, के ऊपर कंटेनर पलट गया।

गनीमत रही कि, कार में सवार बच्चों सहित कुल आठ लोगों को चोट नहीं आई। तुरंत ग्रामीणों की मदद से कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

तत्काल सूचना लगते ही मौके पर काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंची। पास में चल रही निर्माणधीन फ्लाई ओवर की पोकलेन से कंटेनर को उठाया और दबी हुई कार को भी बाहर निकाला गया। वहीं क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से चालू हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!