सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : 23 जुलाई 2026 : आज किस पर बरसेगी किस्मत? शुभ योग का असर, धन लाभ या सावधानी? इन राशि... 23 जुलाई 2026 : स्वाति नक्षत्र और तुला राशि में चंद्रमा का प्रभाव, जानिए आज किस राशि के लिए खुलेगा स... 🕉️ RashifalToday : 21 जुलाई 2026 : तुला राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए शुभ संकेत, सिद्ध योग का ... 🕉️ RashifalToday : 20 जुलाई 2026 : कन्या राशि में चंद्रमा, जानें किन राशियों पर रहेगी शिव योग की कृप... RashifalToday : 19 जुलाई 2026 : 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 6 राशियों को रहना होगा सावधान, कन्या में... RashifalToday : राशिफल 18 जुलाई : सिंह राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा आर्थ... RashifalToday : राशिफल 16 जुलाई : सिद्धि योग में कई राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, व्यापार, नौकरी औ... Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब...

NEWS Leaders : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को समझाने के लिए शाला नायक के चुनाव हुए

0

NEWS Leaders : सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शाला नायक के चुनाव हुए, लोकतंत्र में चुनाव के महत्व को समझाया

न्यूज लीडर्स : राजेश नाहर खेतिया

सरस्वती शिशु मंदिर खेतिया में भैया बहनों का शाला नायकों के लिए आम चुनावों की तरह ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझाते हुए चुनाव संपन्न कराया गया।

चुनाव के एक दिन नामांकन दर्ज हुए। चुनाव लडने वालो ने एक प्रस्तावक और एक समर्थक के साथ प्रधानाचार्य के पास नामांकन जमा कराने के बाद उन्हे चुनाव चिन्ह दिये गये। उसके उपरांत चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। यह चुनाव कक्षा पहली से लेकर आठवीं तक समुह के लिए हो रहे थे।

●》》चुनाव परिणाम घोषित.》》

जिसमें शिशु भारती में कक्षा चतुर्थ की बहन नव्या प्रकाश सोनीस को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए , बाल भारती में कक्षा अष्टम की बहन कुमारी अश्विनी
सुनील श्रीराय को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए।

●》》संस्था में चुनाव कराने का क्या उद्देश्य है जानिए.》》

आपको बता दे, चुनाव आयोजित कराने को लेकर विद्यालय का उद्देश्य था की भैया बहनों को चुनाव की प्रक्रिया से अवगत कराना एवं लोकतंत्र में अपने एकमत का क्या महत्व होता है की जानकारी देना एवं मतदान के प्रति अपने परिवार को जागरूक बनाना रहा।

●》》और अंत  में.》》

चुनाव प्रक्रिया में मुख्य निर्वाचन अधिकारी विद्यालय के संयोजक श्री हीरालाल संचेती पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओंकार राठौड़, श्रीमती सुमन शुक्ला, श्री प्रकाश सोनीस, व BLO श्री राधेश्याम चौहान, व श्रीमती माधुरी सकाड़े रहे। चुनाव व्यवस्था में विद्यालय के ही बच्चों ने पुलिस व चिकित्सक की भूमिका निभाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!