सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12...

NEWS Leaders : स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य 14 जिला मुख्यालयों पर लाखों में पहुंचा

0

NEWS Leaders : स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य 14 जिला मुख्यालयों पर लाखों में पहुंचा

इंदौर : न्यूज लीडर्स

डिजिटलाइजेशन और उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्राथमिकता के साथ कर रही है। मालवा-निमाड़ के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया था। इन सभी स्थानों पर उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी व्यापक रूप से घटी हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह की स्थिति में 14 शहरों के जिला मुख्यालयों में स्मार्ट मीटर की स्थापना हुई है।

इनमें इंदौर शहर में करीब 2.93 लाख स्मार्ट मीटर लगे है। इसके बाद उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर लगे है। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, लीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे है। दो सप्ताह पहले आगर जिला मुख्यालय पर भी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रारंभ किया गया हैं।

श्री तोमर ने बताया कि 15 अगस्त तक तीन-चार शहर पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों के अलावा भी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 6.85 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके है, जल्दी यह आंकड़ा सात लाख पार कर जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। इससे रीडिंग ऑटोमेटेड मिल जाती , समय पर सटीक रीडिंग मानव हस्तक्षेप के बिना तय वार, समय पर मिलने से बिल त्रुटिरहित जारी होते हैं। इससे रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी तुलनात्मक रूप से कम हुई हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ऊर्जस एप डाउनलोड कर स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी भी देख सकता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!