सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders : स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य 14 जिला मुख्यालयों पर लाखों में पहुंचा

0

NEWS Leaders : स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य 14 जिला मुख्यालयों पर लाखों में पहुंचा

इंदौर : न्यूज लीडर्स

डिजिटलाइजेशन और उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी शहरों में स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्राथमिकता के साथ कर रही है। मालवा-निमाड़ के 14 जिला मुख्यालयों पर स्मार्ट मीटरीकरण कार्य प्रारंभ किया गया था। इन सभी स्थानों पर उपभोक्ता सेवाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी व्यापक रूप से घटी हैं।

विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बताया कि जुलाई के दूसरे सप्ताह की स्थिति में 14 शहरों के जिला मुख्यालयों में स्मार्ट मीटर की स्थापना हुई है।

इनमें इंदौर शहर में करीब 2.93 लाख स्मार्ट मीटर लगे है। इसके बाद उज्जैन में 80 हजार, रतलाम में 72 हजार, देवास में 46 हजार, खरगोन में 43 हजार स्मार्ट मीटर लगे है। इसके अलावा बड़वानी, झाबुआ, लीराजपुर, धार, खंडवा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच में भी हजारों की संख्या में स्मार्ट मीटर लगे है। दो सप्ताह पहले आगर जिला मुख्यालय पर भी स्मार्ट मीटर स्थापना कार्य प्रारंभ किया गया हैं।

श्री तोमर ने बताया कि 15 अगस्त तक तीन-चार शहर पूरी तरह स्मार्ट मीटरीकृत हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालयों के अलावा भी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक करीब 6.85 लाख स्मार्ट मीटर लग चुके है, जल्दी यह आंकड़ा सात लाख पार कर जाएगा। प्रबंध निदेशक ने बताया कि स्मार्ट मीटर निःशुल्क लगाए जा रहे हैं। इससे रीडिंग ऑटोमेटेड मिल जाती , समय पर सटीक रीडिंग मानव हस्तक्षेप के बिना तय वार, समय पर मिलने से बिल त्रुटिरहित जारी होते हैं। इससे रीडिंग, बिलिंग को लेकर शिकायतें भी तुलनात्मक रूप से कम हुई हैं। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर ऊर्जस एप डाउनलोड कर स्मार्ट मीटर संबंधी जानकारी भी देख सकता हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!