सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद...

NEWS Leaders : सिलेंडर बलास्ट से सबक, बाजारों में उपलब्ध 2 किलो के वैध गैस सिलेंडर, 30 सेलिंग प्वाइंट से मिलेगी घरेलू गैस

0

NEWS Leaders : सिलेंडर बलास्ट से सबक, बाजारों में उपलब्ध 2 किलो के वैध गैस सिलेंडर, 30 सेलिंग प्वाइंट से मिलेगी घरेलू गैस

न्यूज लीडर्स : जफर अली धार

धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में पिछले दिनों छत्र छाया में हुए सिलेंडर बलास्ट मामले के बाद से सबक लेते हुए, अब जिला प्रशासन द्वारा पीथमपुर एवं पीथमपुर क्षेत्र में 30 सेलिंग पांइट बनाकर 5 किग्रा. व 2 किग्रा. क्षमता वाले गैस सिलेंडरों की बिक्री प्रारंभ करवाई।

देखिए वीडियो पर पूरी खबर,

देखिए खबर

एसडीएम शाश्वत शर्मा ने बताया कि विगत दिवस में पीथमपुर में हुई गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की समीक्षा करने पर पाया गया कि पीथमपुर औद्यौगिक क्षेत्र होने के कारण वहाँ मजदूर वर्ग ज्यादा निवास करते है, जो मजदूर अपनी जरूरत के हिसाब से अनाधिकृत स्थान से गैस रिफिल करवाते हैं। जिससे घटना होने की संभावना बनी रहती हैं। उक्त क्षेत्र में 5 किग्रा. व 2 किग्रा. गैस सिलेंडरों की अत्यधिक मांग रहती हैं।

●》देखिए ख़बर से संबंधित ख़बर का वीडियो.》

मजदूरों की सुविधा को देखते हुए, जिला प्रशासन द्वारा पीथमपुर एवं घाटाबिल्लौद क्षेत्र में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम गैस कंपनी के सहयोग से कंपनी द्वारा पीथमपुर एवं घाटाबिल्लौद क्षेत्र में संचालित गैस ऐंजसियों के अतिरिक्त पीथमपुर में 30 सेलिंग पांइट बनाकर 5 किग्रा. व 2 किग्रा. क्षमता वाले छोटे गैस सिलेंडरों की बिक्री प्रारंभ करवाई गई हैं।

●》देखिए ख़बर से संबंधित ख़बर का वीडियो.》

जिसका प्रचार-प्रसार सोशल मिडिया, बैनर एवं नगरपालिका के वाहनों से अनाउंस करवाकर किया जा रहा हैं। 5 किग्रा. वाले गैस सिलेंडर की रिफिल कीमत 507 रूपये तथा 2 किग्रा. क्षमता वाले छोटे गैस सिलेंडर की रिफिल कीमत 240 रूपये निर्धारित हैं।

इस संबंध में संबंध में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ऐसे जरूरत मंद उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि संबंधित गैस एजेंसी एवं अधिकृत 30 सेलिंग पांइट से गैस सिलेंडर क्रय करें, ताकि किसी प्रकार की कोई आगजनी जैसी घटना घटीत न हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!