सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : नये कानून में महिलाओं के अपराधों की जानकारी पुलिस ने महिलाओ को दी

0

NEWS Leaders : नये कानून में महिलाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी एसडीओपी ने महिलाओ को दी

न्यूज लीडर्स : अशोक गुप्ता सेगांव

भारतीय नागरिक संहिता के तहत बनाए गए केंद्र सरकार द्वारा नए कानून की जानकारी आज जनपद स्तरीय बैठक में एसडीओपी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी के द्वारा दी गई.

सोमवार को जनपद सभा ग्राम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका आशा कार्यकर्ताओं के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिलाओं को पुलिस प्रशासन ने नए कानून की जानकारी दी.

एसडीओपी रोहित लाखारे ने खास तौर महिला उत्पीड़न जैसे छेड़खानी घर में प्रताड़ना से साइबर क्राइम जैसे विभिन्न अपराधों में पीड़ित महिलाओं को अपने बचाव के लिए क्या करना चाहिए कैसे सुरक्षित रहना चाहिए और इसके लिए कानून में क्या प्रावधान है इसकी विस्तृत चर्चा कर जानकारी दी.

ऊन थाना टीआई गणपत कनेल ने नाबालिकों के साथ किसी भी प्रकार की दुर्घटना पर परिवार जनों को खासकर महिलाओं को अपने बच्चों को किस प्रकार से सावधान करना चाहिए इसके बारे में बताया तो वही चौकी प्रभारी भोजराज परमार ने साइबर क्राइम के द्वारा किस प्रकार धोखाधड़ी कर पीड़ितों के बैंक खाते से पैसे गायब करने और झूठे लॉटरी उपहार और किसी अननोन नंबर से आए रिश्तेदार के द्वारा उधार मांगने से बचने को लेकर जरूरी सावधानियां बरतने को कहा.

बैठक में तहसीलदार मुकेश मचार, भारतीय पत्रकार संघ प्रदेस उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, भारतीय पत्रकार संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता अस्पताल विभाग के साथी पुलिस विभाग के कर्मचारियों सहित नागरिक उपस्थित है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!