सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
राशिफल 29 अप्रैल : त्रयोदशी का प्रभाव, कन्या में चंद्रमा, फैसलों में सूझबूझ की जरूरत, हर्षण योग का अ... "राशिफल 28 अप्रैल : द्वादशी के राशिफल में कन्या के चंद्रमा से फैसलों में सूझबूझ की परीक्षा, व्याघात ... "राशिफल 27 अप्रैल : एकादशी का असर, सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन बढ़ेगा अहंकार भी, ध्रु... "रविवार का राशिफल : सिंह में चंद्रमा, बढ़ेगा आत्मविश्वास लेकिन खर्च पर रखें नियंत्रण, वृद्धि योग का ... "आज का राशिफल 25 अप्रैल 2026 : कर्क में चंद्रमा, भावनाओं और फैसलों का दिन, गंड योग का असर कुछ राशियो... "आज का राशिफल 24 अप्रैल 2026 : शूल योग में सतर्क रहें आज भावनाओं और फैसलों की परीक्षा का दिन, पुष्य ... "आज का राशिफल 23 अप्रैल 2026 : सप्तमी का असर, मिथुन से कर्क में चंद्रमा, बदलेगा भावनाओं और फैसलों का... बिजासन घाट 'ब्लैक स्पॉट' मौत का सौदागर : दो चालकों की दर्दनाक मौत, कैबिन को क्रेन से काटकर चालको को ... Bhopal सशस्त्र सेना झंडा निधि में योगदान, राष्ट्र भक्ति की सशक्त अभिव्यक्ति : राज्यपाल श्री पटेल "आज का राशिफल 22 अप्रैल 2026 : सुकर्मा योग से बदलेगी किस्मत, कई राशियों को मिलेगा लाभ, मिथुन में चंद...

NEWS Leaders : भाजपा कार्यालय में आग, मोदी के शपथ ग्रहण का मनाया जा रहा जश्न

0

NEWS Leaders : भाजपा कार्यालय में आग, मोदी के शपथ ग्रहण का मनाया जा रहा जश्न

इंदौर : न्यूज लीडर्स

रविवार की रात इंदौर के भाजपा कार्यालय में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और पूरे दफ्तर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा था।

इसी दौरान यह हादसा हो गया। आतिशबाजी से यह घटना घटी है।

इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार रात को आग लग गई। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद इंदौर में जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय में जश्न मनाया जा रहा था।

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आतिशबाजी का आयोजन रखा था। इस दौरान चिंगारी कार्यालय के ऊपर की मंजिल में रखे पुराने सोफे पर गिरी और आग फैल गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!