सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ... Rashifal Today 25 अगस्त 2026 : आज किस राशि को मिलेगा धन लाभ? कौन रहे सावधान? 12 राशियों का हाल जानिए... "Rashifal Today 23 अगस्त 2026 : प्रेम, व्यापार और धन के मामले में आज किसे मिलेगा फायदा? 12 राशियों क... Rashifal Today 22 अगस्त 2026 : वृषभ-कर्क-कुम्भ समेत इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ, मेष, मिथुन औ... Rashifal Today 21 अगस्त 2026 : आज मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियो... Rashifal Today 20 अगस्त 2026 : धन, व्यापार और करियर में क्या कह रहे हैं सितारे? आज इन राशियों के बने... Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट...

NEWS Leaders : मतगणना में चिकित्सा सेवा लापरवाही, दो चिकित्सक एवं दो वाहन चालक निलंबित

0

NEWS Leaders मतगणना में चिकित्सा सेवा लापरवाही, कलेक्टर ने किया दो चिकित्सकों एवं दो वाहन चालकों को निलंबित

न्यूज लीडर्स : भरत पटेल खरगोन

लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान 4 जून को मतगणना स्थल पीजी कॉलेज खरगोन में आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के दो चिकित्सकों की प्रातः 5ः00 बजे से मतगणना समाप्ति तक एम्बुलेंस सहित ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन मतगणना के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने में दोनों चिकित्सकों एवं वाहन चालकों के अनुपस्थित रहने के कारण कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मतगणना स्थल पर आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदिरा नगर खरगोन के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सोहन रावत, जिला चिकित्सालय खरगोन के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉक्टर मयंक पाटीदार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुरा के वाहन चालक शांतिलाल पाटीदार एवं जिला चिकित्सालय के एंबुलेंस चालक महमूद पठान की ड्यूटी मतगणना स्थल पर लगाई गई थी।

मतगणना कार्य के दौरान एस.एफ. के हेड कांस्टेबल मुकेश पिता बाथु सिंह का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें आकस्मिक चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की आवश्यकता थी लेकिन उस समय ड्यूटी पर लगाए गए दोनों चिकित्सक एंबुलेंस सहित नदारत थे। जिससे हेड कांस्टेबल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए दोनों चिकित्सकों एवं वाहन चालकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में डॉ. सोहन रावत का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरुड़, डॉक्टर मयंक पाटीदार का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव, वाहन चालक शांतिलाल पाटीदार का मुख्यालय जिला चिकित्सालय खरगोन एवं महमूद पठान का मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुरा निर्धारित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!