सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026 : ब्रह्मा योग के प्रभाव में कई राशियों के लिए धन और प्रेम के संकेत, कुम्... 14 अप्रैल 2026 : आज कई राशियों को विवाद और आर्थिक नुकसान से सावधान रहने की जरूरत, कुम्भ और मीन राशि ... दैनिक राशिफल 13 अप्रैल 2026 : शुभ योग में चमकेगा भाग्य, कुंभ चंद्रमा से बने नए अवसर, इन राशियों को ह... दैनिक राशिफल 12 अप्रैल 2026 : साध्य योग में किसका भाग्य चमकेगा, मकर चंद्रमा का असर, इन राशियों को मि... "दैनिक राशिफल 11 अप्रैल 2026 : सिद्ध योग में चमकेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का हाल, मेष से मीन तक जान... MONALISA : मोनालिसा की वायरल शादी पर खुलासा, जांच ने बदली तस्वीर, आयोग ने माना मोनालिसा नाबालिग बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग

NEWS Leaders : मतगणना को लेकर राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण,  तैयारियां जारी

0

मतगणना को लेकर राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण,  तैयारियां जारी

खरगोन : न्यूज लीडर्स

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 20 मई को विधानसभा मुख्यालयों पर मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्तर के मास्टर ट्रेनर श्री राजेश कानूनगो ने डाकमत पत्रों की गिनती, उनका परीक्षण, उन्हें मान्य अथवा रद्द करने के नियम एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने ईव्हीएम से मतगणना उनका सारणीकरण करने की पूरी प्रक्रिया समझाइए।  

▪︎》प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना. 》》

मतगणना की प्रक्रिया 04 जून प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाकमत्र पत्र खोले जाकर उनको गिना जाना प्रारंभ किया जाएगा। इसके पश्चात 8ः30 बजे से ईव्हीएम में डाले गए मतों की गणना प्रारंभ की जाएगी

मतपत्र लेखा से ईव्हीएम में डाले मतों की संख्या का मिलान किया जाएगा। सर्वप्रथम ईव्हीएम में डाले गए मतों की संख्या टोटल बटन दबाकर पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी मतपत्र लिखे में दर्ज संख्या का मिलान किया जाएगा। उक्त मिलान होने पर ईव्हीएम के रिजल्ट सेक्शन को खोलकर रिजल्ट देखा जाएगा।

▪︎》और अंत में.》》

इस प्रशिक्षण में सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण श्री अश्विन गुप्ता, मास्टर ट्रेनर श्री राहुल पाध्ये, श्री बी एल भाटे, श्री सतविंदर सिंह भाटिया, श्री एनके पाटीदार आदि के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!