सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब... Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी...

NEWS Leaders : मतगणना को लेकर मप्र कांग्रेस मुस्तैद, कार्यकर्ताओ को देगें प्रशिक्षण,

0

“मतगणना के पहले अब कांग्रेस गड़बड़ियों को रोकने के लिए अलर्ट मोड में है। इतना ही नहीं मतगणना के लिए पार्टी ने अब प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया है।”

भोपाल : न्यूज लीडर्स

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में सभी सीनियर नेताओं व प्रत्याशियों के साथ बैठक की थी।

इस बैठक में हुये निर्णय के अनुसार आगामी 25 मई को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में मतगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है।

क्योंकि आगामी 4 जून को मतगणना होना नियत है। कांग्रेस प्रत्याशियों को मतगणना के दौरान मतगणना अभिकर्ताओं के समक्ष आने वाली समस्याओं और उनसे निपटने के लिए 25 मई को मतगणना में शामिल होने वाले अभिकर्ताओं की आवश्यक बैठक रखी गई है

इस बैठक में प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र से 2 से 3 अभिकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्हें मतगणना से संबंधित विस्तृत, तकनीकी एवं सामन्य जानकारियों से अवगत कराया जाएगा, जिससे कि लोकसभा चुनाव की मतगणना का कार्य सफलता के साथ सम्पन्न कराया जा सके। 

मतगणना के कार्यों में पदस्थ होने वाले अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान लोकसभा क्षेत्र से संबंधित सभी मतदान केन्द्रों से प्राप्त फार्म 17 सी की सम्पूर्ण जानकारी पेन ड्राइव आगामी कार्यवाही हेतु साथ लाने के लिए कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!