सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र... Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता...

NEWS Leaders : शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फटिंग

0

शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फटिंग

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में 13 मई को सम्पन्न हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी बधाई के पात्र है। जिस प्रकार से निर्वाचन का कार्य शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ हैं, उसी प्रकार अब मतगणना का कार्य भी आयोग के निर्देशानुसार सजगता एवं सतर्कता से पूर्ण करना है। मतगणना को अभी 15 दिवस के लगभग समय बाकी है, परन्तु व्यवस्थाएं हमे अभी से करना है। अतः व्यवस्थाओं को समय रहते किया जाये जिससे धीरे-धीरे मतगणना स्थल आकार लेने लगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त बाते सोमवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर मतगणना हेतु आयोजित बैठक के दौरान कही।

इस दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल की व्यवस्थाएं जैसे- बैरिकेट्स लगाना, जाली लगाना, गणना टेबले लगाने का कार्य उनके विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा।

अतः यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी कर्मचारियों के पास निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी आईडी हो। आईडी कार्डधारी कर्मचारी ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले के चारों सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देशित किया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के परिसर में चार अलग-अलग स्थानों पर मतगणना होगी। इसकी जानकारी वे लिखित में निर्धारित प्रारूप में अभ्यर्थी एवं उनके प्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से देवे। सूचना पत्र में अनिवार्य रूप से यह लिखा जाये कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के किस स्थान पर मतगणना होगी।

▪︎》04 जून को इन स्थानों पर होगी मतगणना.》》

बैठक के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग ने बताया कि 04 जून को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बड़वानी के परिसर में विधानसभा सेंधवा की मतगणना विद्यालय परिसर में बनाये गये नवीन भवन में, विधानसभा बड़वानी की मतगणना विद्यालय परिसर के आडिटोरियम में तथा विधानसभा राजपुर एवं पानसेमल की मतगणना विद्यालय के मुख्य भवन में होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!