सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 19 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए आर्थिक लाभ और सफलता के योग, इन राशियों को रहना होगा ... Rashifal Today 18 अगस्त 2026 : 5 राशियों के लिए शानदार दिन, इन राशियों को धन और विवाद के मामले में र... नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ...

NEWS Leaders Indore : इंदौर में कांग्रेस सड़क पर, नगर निगम को घेरा, बलप्रयोग और वाटर कैनन चले,

0

“इंदौर नगर निगम द्वारा शहर की 531 काॅलाेनियों के रेट जोन में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस ने दोपहर को निगम मुख्यालय का घेराव कर महापौर का पुतला फूंका”

इंदौर : न्यूज लीडर्स

मध्य प्रदेश के इंदौर में सोमवार को कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह से ही पुलिस के आला अधिकारी और कई थाना प्रभारियों को नगर निगम मुख्यालय के पास ड्यूटी पर तैनात किया गया था। निगम की बेरिकेटिंग भी कर दी गई थी कि ताकि कोई भी कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यालय में दाखिल ना हो सकें। लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया।

▪︎》》प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने बलप्रयोग कर वाटर कैनन चलाए.》》

देखिए वीडिओ

इस दौरान पुलिस ने बलप्रयोग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन चलाए। इंदौर में कांग्रेस ने शहर में व्याप्त समस्यों को लेकर निगम मुख्यालय घेराव का ऐलान किया था।
हालांकि, प्रदर्शन के दौरान जब पुलिस ने देखा कि हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम मुख्यलाय की ओर बढ़ रहे हैं तो पुलिस ने वॉटर कैनन स्टार्ट कर दिया। वॉटर कैनन चलाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने बैरिकेडिंग तोड़ दी। साथ ही नगर निगम मुख्यालय के बाहर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पुतला भी फूंका। इसके बाद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

इस दौरान दो बार वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। जिससे राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, स्विप्नल कांबले, रमीज खान, साक्षी शुक्ला, अमित चौरसिया, चिंटू चौकसे सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हुए हैं।

▪︎》》प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ने, खुले गढ्डे व अन्य समस्या को लेकर प्रदर्शन.》》

कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ने, खुले गढ्डे व अन्य समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान इंदौर के कांग्रेस पार्षद और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आम लोग मौजूद थे।

दरअसल, इंदौर नगर निगम द्वारा शहर की 531 काॅलाेनियों के रेट जोन में बदलाव किया गया है। रेट जोन में हुए बदलाव के कारण इन काॅलाेनियों में संपत्ति कर में 30 से लेकर 60 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

▪︎》》और अंत में.》》

निगम मुख्यालय के घेराव में पूर्व मंत्री व विधायक जीतू पटवारी, विधायक संजय शुक्ला, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे भी शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!