सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 06 सितम्बर 2026 :  किसे मिलेगा रुका हुआ पैसा और किसे रहना होगा सावधान? आज इन राशियों ... Rashifal Today 05 सितम्बर 2026 :  इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान, 5 राशियो... Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान...

NEWS Leaders Bhopal : भारत जोड़ो यात्रा की टीम मप्र में यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर रही है, कुछ बदलाव के प्रस्ताव भी है

0

“ओंकारेश्वर में नर्मदा पूजन, उज्जैन में जनसभा के साथ बाबा साहब की जन्मस्थली महू को शामिल करने की तैयारी”

न्यूज़ लीडर्स : भारत जोड़ो यात्रा

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मप्र में यात्रा के प्रवेश को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से मप्र के जिन मार्गों से गुजर रही है उसका निरीक्षण किया गया है।

▪︎यात्रा के मार्ग परिवर्तन को लेकर प्रस्ताव पर विचार.》》

भारत जोड़ो यात्रा की व्यवस्था देखने वाली सेंट्रल टीम मध्य प्रदेश पहुंची है। रूट में कुछ बदलाव के प्रस्ताव को लेकर इस टीम में राहुल गांधी के करीबी सहयोगी केबी बायजू को मार्ग का मुआयना करने के बाद अंतिम ही निर्णय होगा।

यात्रा की तैयारियों में जुटे मप्र के नेताओं ने बताया कि महू मुख्य मार्ग से करीब 30 किलोमीटर दूर है। ऐसे में केंद्रीय टीम के पास दो विकल्प हैं कि रूट में मामूली बदलाव किया जाए और यात्रा महू होकर गुजरे। एक विकल्प ये भी है कि दोपहर पड़ाव के दौरान राहुल गांधी अपने वाहन से महू पहुंचकर बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन अर्पित करें।

बताया यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी महान क्रांतिकारी टंट्या भील के जन्मस्थली भी जाएंगे हालांकि, यह भी मुख्य रूट से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। बहरहाल, केबी बायजू रूट का मुआयना करने के बाद राहुल गांधी को सारी स्थिति से अवगत कराएंगे। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

“भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल तेलंगाना में है। यहां से महाराष्ट्र होते हुए यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में प्रवेश करेगी। मध्य प्रदेश में यात्रा 25 नवंबर के आसपास प्रवेश करेगी।”

▪︎यात्रा का उज्जैन, ओंकारेश्वर और महू को लेकर निर्णय.》》

आपको बता दे, प्रारंभिक रूट में उज्जैन, ओंकारेश्वर और महू में कार्यक्रम तय नहीं था। लेकिन अब कांग्रेस की कोशिश है कि यहां भी यात्रा पहुंचे। उज्जैन में तो कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। यहां राहुल गांधी महाकाल दर्शन के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं संविधान निर्माता बाबा साहब की जन्मस्थली महू जाने संबंधी निर्णय फाइनल नहीं हो पाया है।

▪︎और अंत में.》》

भारत जोड़ो यात्रा के मप्र प्रवेश होने पर मध्य प्रदेश में इस यात्रा में बड़ी संख्या में साधु संत और धर्मगुरु भी शामिल होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!