सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  03 नवंबर 2026 : मंगलवार को कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, तो कुछ को आर्थिक मामलों में रह... Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल...

NEWS Leaders Bharat Jodo : महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार भी होगें शामिल

0

“भारत जोड़ो यात्रा के महाराष्ट्र प्रवेश पर कांग्रेस के साथ एनसीपी और शिवसेना नेताओं के अलावा, यात्रा में कई किसान और गैर-राजनीतिक संस्थाओं की भागीदारी भी होगी।”

न्यूज़ लीडर्स : भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी भारत जोड़ो यात्रा के अगले महीने महाराष्ट्र में प्रवेश करने पर शिवसेना-उद्धव बालासाहेब ठाकरे और एनसीपी भी यात्रा में शामिल होगी। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे, शिवसेना (यूबीटी) की ओर से पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की उम्मीद है। हालांकि तारीख और स्थान की घोषणा होना बाकी है।

▪︎महाराष्ट्र में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रवेश पर तैयारियां.》》

भारत जोड़ो यात्रा के 7 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने की उम्मीद है और पार्टी ने नांदेड़ और बुलढाणा जिलों में दो मेगा-रैलियां आयोजित की हैं। राहुल गांधी की जनसभा नांदेड़ में होने वाली है और फिर यात्रा हिंगोली, वाशिम, अकोला और बुलढाणा में जाएगी, जहां शेगांव में एक और रैली होगी।

भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को अगले चरण में मध्य प्रदेश में प्रवेश करने से पहले 13 दिनों में महाराष्ट्र के पांच जिलों में लगभग 382 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, अशोक चव्हाण, माणिकराव ठाकरे, नसीम खान जैसे शीर्ष केंद्रीय और राज्य कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा के आगमन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

▪︎यात्रा में कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी दिखायेगी एकजुटता.》》

इसी साल 30 जून को सरकार गिरने से पहले ढाई साल तक महा विकास अघाड़ी सरकार का हिस्सा रहे तीनों दल अब पहली बार भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से एक साथ आएंगे। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना-यूबीटी नेताओं के अलावा, यात्रा में कई अन्य राजनीतिक और किसान समूहों, विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्तियों, सामाजिक और गैर-राजनीतिक संस्थाओं की भागीदारी भी देखी जाएगी, जो राज्य के प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर राहुल गांधी के साथ शामिल होंगे और मार्च करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!