सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु...

NEWS Leaders Khargone : खरगोन जिले के प्रमुख मंदिरों में ‘महाकाल लोक लोकार्पण’ पर ध्वज-पताका और शंखनाद से गूंजेंगे मंदिर और प्रांगण

0

खरगोन जिले के प्रमुख मंदिरों में ‘महाकाल लोक लोकार्पण’ पर ध्वज-पताका और शंखनाद से गूंजेंगे मंदिर और प्रांगण

“सिरवेल, बिजागढ़, नन्नेश्वर, मेलडेश्वर और लालबाई-फूलबाई मंदिर में भी होगा महांकाल लोक का प्रसारण
कलेक्टर ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के साथ तय की रूपरेखा”

न्यूज़ लीडर्स : खरगोन ब्यूरो

मंगलवार को उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण होना है। इस दिन को एक ऐतिहासिक बनाने के लिए खरगोन जिले के सभी मंदिरों और घाटों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार को कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जिले के ग्रामीण व नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जनप्रतिनिधियों ने जिले कुछ खास मंदिरों का भी जिक्र किया गया। जहां विशेष आयोजन किये जा सकते हैं।

▪︎ध्वज-पताका और शंखनाद से गूंजेंगे मंदिर और प्रांगण.》》

11 अक्टूबर शाम को जिले में ध्वज पताका और शंखनाद से मंदिर और प्रांगण गूंज उठेंगे। इस दिन यहां शाम 6 बजे उज्जैन में महांकाल लोक के लोकार्पण का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। साथ ही दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, भजन कीर्तन और घंटानाद आदि होगा।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के अभी तक 27 मंदिरों की सूचि बनाई है जहां विशेष रूप से आयोजन होंगे। अब इसमें सिरवेल, नन्नेश्वर, बिजागढ़, मेलडेश्वर और लालबाई-फूलबाई मंदिर को भी शामिल किया गया है। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि सभी मंदिरों में आयोजन होंगे ही। लेकिन घाट और चिन्हित मंदिरों में विशेष कार्यक्रम होंगे। महांकाल हमारे प्रदेश का गौरव है। इसके लिए हमारी भागीदारी भी आवश्यक है। इसमें जनप्रतिनिधि अपने सहयोग के साथ किसी एक स्थान के मंदिर के अध्यक्ष होंगे और कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।

▪︎दीपदान या सुंदरकांड जो स्थानीय रूप से प्रचलित हैं आयोजन करें.》》

इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिले के सभी मंदिरों पर आयोजन होंगे। जनप्रतिनिधियों ने दीपदान, सुंदरकांड और रामलीला जैसे कार्यक्रम करने के बादे में सुझाव दिए। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि स्थानीय स्तर पर जो भी प्रचलित कार्यक्रम है मंगलवार शाम 5 से 6 बजे के बीच आवश्यक रूप से कर सकते हैं। शाम 6 बजे से महांकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा।

▪︎महाकाल लोक के लोकार्पण का होगा प्रसारण.》》

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 11 अक्टूबर को उज्जैन में श्री महाकाल लोक परियोजना का लोकार्पण कार्यक्रम सांय 5 बजे किया जाना प्रस्तावित है।  इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सह आयुक्त भरत यादव ने निकायों का पत्र जारी कर अवगत कराया है कि कार्यक्रम का सुव्यवस्थित लाईव टेलिकास्ट वार्डों में एक एवं बडे वार्डों के 2/3 स्थानों पर करना सुनिश्चित करें। निकायों के प्रत्येक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन की ओर से आमंत्रण प्रदाय करें।

▪︎बड़वाह में मंदिर प्रबंधकों के साथ हुई बैठक.》》

गुरुवार को बड़वाह एसडीएम श्री बीएस कलेश ने तहसील के मंदिर पुजारियों और प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक में 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। बैठक में तहसीलदार और सीएमओ भी उपस्थित रहे।

▪︎और अंत में.》》

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री बापूसिंह परिहार, नपा उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, बड़वाह नपा उपाध्यक्ष श्री राकेश जायसवाल व अन्य जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सीईओ श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्री जेएस बघेल, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल व जिन निकायों में अध्यक्षों का निर्वाचन नहीं हुआ वहां के सीएमओ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!