सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 22 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल, गुरुवार का पंचांग, शुभ रंग, उप... Rashifal Today 21 अक्टूबर 2026 : मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मकर को लाभ के संकेत, वृषभ-सिंह-तुला-मीन रह... Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु...

NEWS Leaders Barwani : ‘महाकाल लोक’ कार्यक्रम के लिए जिले के प्रमुख मंदिरों में नोडल अधिकारी नियुक्त, अन्य निर्देश दिये

0

‘महाकाल लोक’ कार्यक्रम के लिए जिले के प्रमुख मंदिरों में नोडल अधिकारी नियुक्त, अन्य निर्देश दिये

न्यूज़ लीडर्स : बड़वानी ब्यूरो

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को शाम 5 बजे उज्जैन आकर महाकाल मंदिर में बने महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। जिसे लेकर बड़वानी जिले में भी तैयारी देखी जा रही है, कलेक्टर ने जिले के प्रमुख मंदिरों के लिए विशेष निर्देश के साथ नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये है। जिसे लेकर बड़वानी जिले के प्रत्येक ग्रामों में मंदिर प्रबंधन समिति एवं जनसहयोग से मंदिरों में साफ-सफाई, साज-सज्जा, रंगाई-पुताई, भजन-कीर्तन, पूजन-अभिषेक, प्रसादि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

◇_जिले के 15 प्रमुख मंदिरों के लिए नियुक्त हुए नोडल अधिकारी.》》

कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने जिले के प्रमुख मंदिरों में महाकाल लोक लोकार्पण कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किये है जो इस प्रकार है।

▪︎भीलट देव मंदिर नांगलवाड़ी के लिए पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री श्री केएल प्रजापति,
▪︎मां बिजासन माता मंदिर बिजासन घाट के एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री एसएस चोंगड़,
▪︎सांई मंदिर जामलीधाम सेंधवा के लिए नर्मदा विकास के कार्यपालन यंत्री श्री टीआर पचोरे,
▪︎नगरी माता मंदिर अंजड़ के लिए जल संसाधन के कार्यपालन यंत्री श्री व्हीके मण्डलोई,
▪︎सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बड़वानी  के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यपालन यंत्री श्री राजेन्द्र पंवार,
▪︎साईं मंदिर ठीकरी के लिए एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री जीपी उपाध्याय,
▪︎राधाकृष्ण मंदिर पानसेमल के लिए महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क विकास श्री नीरज वर्मा,
▪︎राजराजेश्वर मंदिर सेंधवा के लिए एनवीडीए के कार्यपालन यंत्री श्री प्रशांत नीखरा,
▪︎शिव टेकड़ी पानसेमल के लिए जिला परिवहन अधिकारी श्री नंदलाल गामड़,
▪︎शिव टेकड़ी ओझर के लिए एमपी एग्रो के जिला प्रबंधक श्री आरएन लाड़,
▪︎पिपलेश्वर महादेव मंदिर राजपुर के लिए सहायक संचालक मत्स्योद्योग श्री एनपी रैकवार,
▪︎शिव टेकड़ी मंदिर निवाली के लिए जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे,
▪︎विर्वेश्वर मंदिर शिवालय मोहल्ला अंजड़ के लिए प्रबंधक सड़क विकास श्री कमलेश गोले,
▪︎पिपलेश्वर महादेव मंदिर पलसूद के लिए अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी श्री जेपी मेहरा,
▪︎रामकुल्लेश्वर मंदिर बड़वानी के लिए विद्युत विभाग बड़वानी के कार्यपालन यंत्री श्री एसएस वर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

◇_मुख्यमंत्री ने जिले वासियों को भेजा कार्यक्रम में आने का न्योता.》》

कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित जिले के मंदिरों के पुजारियों को संबोधित करते हुए कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने इस कार्यक्रम में आने का जिले वासियों को न्यौता भेजा है। हम अगर इस कार्यक्रम में शामिल होने उज्जैन जा सके तो यह हमारा सौभाग्य होगा और अगर नहीं जा सके तो हम 11 अक्टूबर को शाम 6 बजे से इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को भी देख सकते हैं।

◇_लोकार्पण में जाने वाले अभिषेक के लिए नर्मदा जल ले जाये.》》

इस दौरान कलेक्टर ने बताया कि जो भी व्यक्ति महाकाल लोक के कार्यक्रम में जाये, वह अनिवार्य रूप से महाकाल के अभिषेक के लिए जल साथ में लेकर जाये एवं उस जल को उज्जैन के रूद्र कुंड में डालें। जिससे भगवान महाकाल का भव्य अभिषेक किया जाएगा।

◇_जिले में मंदिरों को लेकर कलेक्टर ने दिये निर्देश.》》

▪︎11 अक्टूबर से पहले ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में सार्वजनिक मंदिरों की साफ-सफाई, आवश्यक रंग रोगन करवाया जाये।
▪︎ 11 अक्टूबर को मंदिरों में साज-सज्जा, दीप प्रज्वलन, जन समूह के बैठने की व्यवस्था तथा डिस्पले स्क्रीन, साउण्ड सिस्टम, प्रसाद वितरण की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन समितियों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के सहयोग से सुनिश्चित की जाये।
▪︎ 11 अक्टूबर को सायंकाल 05 बजे आमजन के सहयोग से मंदिरों में दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना अभिषेक तथा कीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाये ।
▪︎ मंदिर प्रागंण अथवा मंदिर के पास यथोचित स्थान पर टीवी स्क्रीन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से महाकाल मंदिर परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जायेगा।
▪︎ उज्जैन में बने भव्य महाकाल लोक की जानकारी देने के लिए ग्रामों में प्रभात फेरी निकाली जाए एवं जन जन को इस लोकार्पण की जानकारी दी जाए।
▪︎ ग्राम एवं नगरों की भजन मंडली के सदस्य भजनों के माध्यम से महाकाल की कथा का वर्णन करके महाकाल लोक की जानकारी जन-जन को दें।

▪︎और अंत में.》》

बैठक में कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बलवंतसिंह पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अनिल कुमार डामोर, अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर, जिला पंचायत सदस्य श्री बरमा सोलंकी, जनपद पंचायत सदस्य श्री मनोहर वास्कले, श्री मोहनलाल, श्री शोभाराम, श्रीमती सोनीबाई सहित जिले के विभिन्न मंदिरों के पुजारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!