सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

NEWS Leaders Maheshwar : महेश्वर से ओंकारेश्वर ऊँकार पर्वत परिक्रमा 6 अगस्त को हजारो महिला पुरुष होंगे शामिल

0

महेश्वर से ओंकारेश्वर ऊँकार पर्वत परिक्रमा 6 अगस्त को हजारो महिला पुरुष होंगे शामिल

न्यूज़ लीडर्स : महेश्वर

महेश्वर से ओंकारेश्वर ओंकार पर्वत यात्रा 6 अगस्त शनिवार को निकाली जायेगी। यह यात्रा महेश्वर की विधायक व पूर्व मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ के नेतृत्व में आयोजित है जिसमे क्षेत्र व प्रदेश में सुख शांति व अमन चैन की प्रार्थना की जाएगी। इस यात्रा में जिले के अन्य विधायक भी उपस्थित रहेंगे।

● ओंकार पर्वत यात्रा की ऐसी होगी शुरुआत.》》

सर्व प्रथम शनिवार को महेश्वर में माँ नर्मदा एवं भगवान राजराजेश्वर के पूजन अभिषेक करने के पश्चात परिक्रमा यात्रा महेश्वर से प्रारम्भ होगी। इस यात्रा का महेश्वर में कई स्थानों पर स्वागत के होगा। मण्डलेश्वर, छोटी खरगोन, धरगाव, नान्द्रा, कतरगाव, पिपल्या, बरलाय, बड़दिया तथा बड़वाह में अनेक स्थानों पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा।

दोपहर 12.30 से ओंकार पर्वत परिक्रमा प्रारम्भ होने के साथ ओंकारेश्वर व ममलेश्वर ज्योतिर्लिग का अभिषेक, पूजन होगा। शाम को 5 बजे कुबेर भंडार मन्दिर परिसर में भोजन प्रसादी का कार्य्रकम का आयोजन है। इस अवसर पर त्रिवेणी, बिल्वपत्र और रुद्राक्ष का पौधा रोपण भी किया जाएगा ।

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिरंगा सम्मान समारोह भी किया जाएगा। इस यात्रा में 300 कार, 10 बस, 10 माजदा, व 500 मोटरसाइकिल  रहेंगी। जिसमे लगभग 3000 महिलाएं व पुरुष इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। परिक्रमा के समापन पर मंदिर परिसर मे अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण भी किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!