सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ... Rashifal Today 07 अगस्त 2026 : आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? 7 राशियों पर धन वर्षा के योग, किन 4 राश... आखिरकार मांगी माफी Rashifal Today 06 अगस्त 2026 : किन राशियों के लिए है सफलता के मजबूत योग, वृषभ, कन्या और किन राशियों ... Rashifal Today 05 अगस्त 2026 : सप्तमी पर बन रहे विशेष योग, जानिए किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे ब... Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर...

NEWS Leaders : गायत्री परिवार ने कहा, आओ लौट चलें प्रकृति की ओर, वृक्ष है तो जीवन है, निकली वृक्ष कावड़ यात्रा

0

गायत्री परिवार ने कहा, आओ लौट चलें प्रकृति की ओर, वृक्ष है तो जीवन है, निकली वृक्ष कावड़ यात्रा

न्यूज़ लीडर्स : अशोक गुप्ता सेगांव

प्रकृति की रक्षा करना ही हमारा धर्म है आज प्रकृति सुरक्षित रहेगी तो भारत के 140 करोड़ और पूरे विश्व के 750 करोड़ जीव सुरक्षित रहेंगे गायत्री परिवार के परिजनों ने यह बीड़ा उठाया है। कावड़ यात्रा के माध्यम से और आप सब लोगों ने सहयोग देकर इसे सफल बनाने का प्रयास किया है। यह बात गायत्री परिवार सेंधवा के पंडित श्री मेवा लाल पाटीदार ने कहीं,

रविवार आत्मीय प्रज्ञा परिजनों द्वारा आगामी 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ घेगांव की स्मृति में अमलताश के  500 पौधों का वितरण कार्यक्रम एव वृक्ष कावड़ यात्रा का आयोजन ग्राम पंचायत प्रांगण में रखा गया है। जिसमें गायत्री धाम सेंधवा से पधारे पण्डित मेवालाल  पाटीदार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

रविवार प्रातः 7:30 बजे शिव मंदिर से ग्राम पंचायत भवन तक वृक्ष कावड़ यात्रा निकली गई। पण्डित जी ने अपने उद्बोधन में वृक्षों का जीवन में महत्व बताते हुए पर्यावरण सरंक्षण के बारे में विस्तार से समझाया वही पोधो का वितरण किया। जहाँ श्रावण माह के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में मंचा सिन निमाड़ के प्रसिद्ध कथा वाचक संत श्री मोहन भाईजी, वरिष्ठ नागरिक बोन्दरसिंग मण्डलोई ने उपस्थित होकर कावड़ यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर संतोष राठौर,राजेन्द्र मण्डलोई, सरपंच शांतिलाल चौहान सहित ग्रामवासी एवं माताएं बहने उपस्थित थी। कार्यक्रम का आभार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी भागीरथ मण्डलोई ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!