सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders : निर्वाचन धर्म सर्वोपरि : थोडी सी जो पी ली है, पड़ी महंगी, कलेक्टर ने किया निलंबित

0

निर्वाचन धर्म सर्वोपरि : थोडी सी जो पी ली है, पड़ी महंगी, कलेक्टर ने किया निलंबित

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी जिले में आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तृतीय चरण में सामग्री वितरण के दौरान दो शिक्षक शराब के नशे में धूत दिखे तो किये निलंबित,
जी हां जब बड़वानी एसडीएम श्री घनश्याम धनगर की नज़र चुनाव सामग्री वितरण करते हुए दो कर्मियों पर पड़ी जो शराब पीये हुए थे, की जानकारी कलेक्टर को दी, जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने उन्हें तत्काल निलंबित किया।

देखिये वीडियो

निर्वाचन धर्म सर्वोपरि सिद्धांत को आगे रखकर कलेक्टर ने निर्वाचन करवाने की कर्तव्यपरायणता में विघ्न डालने वाले औल शराब पीकर आये पीठासीन अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय निवाली के शिक्षक राकेश भालसे और P3 पद पर कार्यरत एवं दोंदवाड़ा के शिक्षक रामसिंह सोलंकी को निलंबित कर दिया।

आपको बता दे, बड़वानी जिले में बड़वानी सहित पाटी विकास खण्ड में तृतीय चरण के मतदान होना है जिसको लेकर आज जिला मुख्यालय स्थित उत्कृष्ठ विद्यालय में चुनाव सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

देखिये वीडियो

इस दौरान चुनाव सामग्री लेने दो मतदान कर्मी शराब पीये और लड़खड़ाते दिखे तो उनकी हालत को देख एसडीएम घनश्याम धनगर ने उन्हें रोक कर उनसे चर्चा की तो दोनों कर्मी नशे में नजर आए। जिनका तत्काल मेडिकल करवा कर कलेक्टर बड़वानी को जानकारी दी, जिस पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने दोनों को निलंबित कर दिया। निलंबित कर्मचारियों में एक पीठासीन अधिकारी एवं उत्कृष्ट विद्यालय निवाली के शिक्षक राकेश भालसे है तो दूसरा दोन्दवाड़ा के शिक्षक रामसिंग सोलंकी है।

▪︎शराब पीकर मतदान सामग्री लेने आये 2 कर्मी हुये निलम्बित.》

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने बड़वानी एसडीएम श्री घनश्याम धनगर के प्रतिवेदन के आधार पर शराब पीकर मतदान सामग्री लेने आये 2 कर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। साथ ही उन्होने समस्त मतदान केन्द्रो पर तैनात कर्मियो को चेताया है कि यदि मतदान के दिन भी कोई कर्मी शराब का सेवन किये हुये पाया जायेगा तो उसे भी तत्काल निलम्बित कर दिया जायेगा।

ज्ञातव्य है कि बड़वानी जिला मुख्यालय के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से विकासखण्ड बड़वानी के मतदान केन्द्रो पर कार्यरत कर्मियो को गुरूवार की प्रातः से मतदान सामग्रियो का वितरण किया जा रहा था, इस दौरान एसडीएम बड़वानी श्री घनश्याम धनगर ने पीठासीन अधिकारी के पद पर कार्यरत उत्कृष्ट विद्यालय निवाली के शिक्षक श्री राकेश भालसे एवं मतदान पी-4 कर्मी दोंदवाड़ा के शिक्षक रामसिंह सोलंकी को अत्यधिक शराब पीकर आने पर जहाॅ उनका मेडिकल परीक्षण जिला चिकित्सालय भेजकर करवाया, वहीं अपना प्रतिवेदन भी कलेक्टर को भेजकर उक्त दोषी शिक्षको को निलम्बित करने का अनुरोध किया था । जिस पर कलेक्टर ने उक्त दोनो कर्मियो को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।

▪︎कलेक्टर ने सभी सेक्टर अधिकारियो को दिये निर्देश.》


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवराजसिंह वर्मा ने तृतीय चरण में संलग्न समस्त सेक्टर अधिकारियो एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि वे आकस्मिक रूप से मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदान पार्टियो का निरीक्षण करें और यदि कोई मतदान कर्मी शराब पीये हुआ पाया जाता है तो उसकी जानकारी तत्काल संबंधित एसडीएम को दे। जिससे दोषी कर्मचारियो को निलम्बित कर उनके स्थान पर रिजर्व दल से कर्मियो को लगाया जा सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!