सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ... Rashifal Today 24 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्र...

NEWS Leaders : पंचायत चुनाव_ मप्र में पहले दिन 28 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए, बड़वानी और खरगोन जिले में किसी ने भी नामांकन नही भरा

0

पंचायत चुनाव : मप्र में पहले दिन 28 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए

न्यूज़ लीडर्स : पंचायत चुनाव

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 30 मई से शुरू हुई नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया के पहले दिन कुल 28 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने जानकारी दी है कि जिला पंचायत सदस्य के लिए 2, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 1, सरपंच के लिए 20 और पंच पद के लिए 5 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गए हैं।

▪︎किन स्थानों से भरे गये नाम निर्देशन पत्र.》

जिला पंचायत सदस्य के लिए जिला भोपाल से एक और छतरपुर से एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। जनपद पंचायत सदस्य के लिए रतलाम जिले से 1 अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है।

सरपंच पद के लिए ग्वालियर जिले से एक, छतरपुर से 2, सिंगरौली से 2, जबलपुर से एक, बालाघाट से एक, सिवनी से एक, नरसिंहपुर से एक, बैतूल से एक, विदिशा से एक, आगर मालवा से एक, शाजापुर से 2, खंडवा से एक, मंदसौर से 3, नीमच से एक और जिला निवाड़ी से एक अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किया है। आगामी 6 जून तक नाम निर्देशन-पत्र लिए जाएंगे।

▪︎और अंत में.》

बड़वानी और खरगोन जिले में अधिसूचना जारी होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चारों पदों के लिए किसी ने भी नाम निर्देशन पत्र नहीं भरा। लेकिन जनपद पंचायत परिसरो में चुनाव लड़ने के इच्छुकों की भीड़ देखी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!