सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"22 जून 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए धन लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा ह... "20 जून राशिफल : सिद्धि योग से मिलेगा बड़ा लाभ, धन, करियर और परिवार में खुशखबरी, धनु, सिंह, मेष और म... "19 जून राशिफल में मघा नक्षत्र का प्रभाव : सिंह, तुला, धनु और मीन राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, कर्क ... "18 जून 2026 का राशिफल : आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। जानिए किस... "17 जून राशिफल : पुष्य नक्षत्र से बदलेगा भाग्य, धन लाभ, सफलता और शुभ समाचार के संकेत, मेष, वृषभ, सिं... अमावस्या का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा? जानिए आज का राशिफल और भाग्य का संकेत, मिथुन, सिंह और मकर को... "आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र...

NEWS Leaders : बड़वानी में रेडक्रास दिवस पर 101 रक्त दाताओं, 5 दिव्यांग जोड़ों एवं जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान

0

बड़वानी में रेडक्रास दिवस पर 101 रक्त दाताओं, 5 दिव्यांग जोड़ों एवं जिला अधिकारियों ने किया रक्तदान

रक्तदान करते जिला अधिकारी

बड़वानी : न्यूज़ लीडर्स

बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय रेडक्रास दिवस पर जिला रेडक्रास सोसाइटी बड़वानी द्वारा आशा ग्राम ट्रस्ट में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। प्रातः 9 बजे कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनिल कुमार डामोर सहित एसडीएम श्री घनश्याम धनगर, सीएमओ श्री कुशल सिंह डोडवे, सहायक संचालक अजय कुमार गुप्ता, समाजसेवी कृष्णा गोले, डीएसपी श्री कुंदन सिंह मंडलोई ने सर्वप्रथम रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया।

रक्तदान करने वाले लोगो का जज्बा चिलचिलाती धूप में भी दिखाई दिया। लोग सेवा का जज्बा संजोए बड़वानी के सिकल सेल से पीड़ित लोगों की सहायता के लिए रक्तदान करने के लिए आने लगे। शिविर में दिव्यांगजन भी किसी से पीछे नहीं रहे उन्होंने एकल रक्तदान के साथ-साथ सपत्नी भी आकर रक्तदान किया।

ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी रक्तदान के लिए पहुंचे जिसमें सिलावद, तलवाड़ा बुजुर्ग, चाचरिया पाटी के ग्रामीणों ने भी रक्तदान किया। सभी रक्त दाताओं को जिला रेडक्रास सोसाइटी बड़वानी के द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में प्रशासन के पदाधिकारियों को आशाग्राम ट्रस्ट के कार्यकर्ता, शिवकुंज के स्वयंसेवक, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के पदाधिकारी का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!