सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
नागलवाड़ी : शिखरधाम में आस्था का सैलाब, अभी तक 70 हजार श्रद्धालु पहुंचे, बाबा भिलट देव का 101 लीटर द... बड़वानी जिले में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह का खुलासा, शादी का झांसा, लाखों की ठगी, पुलिस का शिकंजा, ‘लुट... Rashifal Today 17 अगस्त 2026 : 9 राशियों के लिए शुभ संकेत! आज किसकी चमकेगी किस्मत? 12 राशियों का हाल... Newsleaders : नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में सुरक्षा चाक-चौबंद, कलेक्टर-एसपी और DIG ने लिया तैया... Rashifal Today 15 अगस्त 2026 : 7 राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, धन-करियर में लाभ के योग, किसे मिल... Rashifal Today 14 अगस्त 2026 : 7 राशियों के लिए लाभ के संकेत, किन राशियों को रहना होगा सावधान  जानिए Rashifal Today 13 अगस्त 2026 : आज सितारों का संकेत, चार राशियों के लिए सफलता, कई राशियों के लिए सावध... Rashifal Today 11 अगस्त 2026 : कहीं संपत्ति लाभ तो कहीं आर्थिक नुकसान के संकेत, व्यापार, धन, स्वास्थ... Rashifal Today 09 अगस्त 2026 : 4 राशियों के लिए तरक्की और धन लाभ, किस्मत देगी साथ? मेष से मीन तक 12 ... Rashifal Today 08 अगस्त 2026 : आज धन लाभ के बड़े योग, 7 राशियों की खुलेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना ...

NEWS Leaders : पोषण आहार किट का वितरण प्रभारी मंत्री और सांसद ने किया

0

पोषण आहार किट वितरण मंत्री हरदीपसिह डंग और सांसद ने किया

न्यूज़ लीडर्स : अमरदीप चौहान सेंधवा

सेव द चिल्ड्रन संस्था बड़वानी जिले में बाल अधिकार शिक्षा, स्वास्थ्य को लेकर निरंतर कार्यरत है और इसी कार्य के अंतर्गत शुक्रवार को मेहतगांव मे आयोजित ‘‘पहुंच‘‘ अभियान कार्यक्रम मे पोषण आहार किट वितरण कार्यक्रम का शुभांरभ जिले के प्रभारी मंत्री श्री हरदीपसिंह डंग, लोकसभा सांसद श्री गजेन्द्रसिंह पटेल, कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा, एसडीएम श्रीमती तपस्या परिहार द्वारा हितग्राहियों को पोषण आहार किट प्रदान कर किया गया।

कार्यक्रम में सेव द चिल्ड्रन संस्था के परियोजना समन्वयक मनीष गुप्ता ने बताया कि बड़वानी और सेंधवा विकासखण्ड़ में कुल 1167 परिवारों को यह पोषण आहार किट वितरण की जा रही है। जिससे की गर्भवती महिलाओ, अतिकुपोषित, कुपोषित बच्चो मे कुपोषण दूर करने मे सहायता मिलेगी।

इस पोषण किट मे रोस्टेड चना 2 किलो, गुड 1 किलो, मुगफली दाना 2 किलो, घी 500 ग्राम, खड़ा मुंग 1 किलो, शक्कर 2 किलो, खाद्य तेल 1 लीटर, चावल 3 किला,े गेहु का आटा 4 किलो प्रदान किया जा रहा है । उक्त कार्यक्रम के दौरान जिले एवं विकासखण्ड़ के सभी प्रमुख अधिकारीगण सहित सेव द चिल्ड्रन संस्था से मनीष गुप्ता, अभिलाष बोर्डिया, हर्षलता चौहान, लक्ष्मण मालवीया, विनोद जमरे, कानसिंग कन्नौजे, अनिल नाहरीया, पुजा काग, काशीराम पावरा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!