सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

NEWS Leaders : कमलनाथ नहीं रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, गोविंद सिंह बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस का बड़ा फैसला

0

कमलनाथ नहीं रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, गोविंद सिंह बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस का बड़ा फैसला

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस बात की पुष्टि की हैं। कांग्रेस महासचिव ने बताया है कि हाईकमान ने कमलनाथ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। कमलनाथ के जगह डॉ गोविंद सिंह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। 

केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ को संबोधित पत्र में लिखा, ‘आपको सूचित किया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने नेता, मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के पद से आपका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। पार्टी सीएलपी नेता, मध्य प्रदेश के रूप में आपके योगदान की तहे दिल से सराहना करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ गोविंद सिंह को कांग्रेस विधायक दल, मध्य प्रदेश के नेता के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। यह आपकी जानकारी और अवलोकन के लिए है।’ 

कहा जा रहा है कि कमलनाथ ने ही शीर्ष नेतृत्व को डॉ गोविंद सिंह का नाम सुझाया था। सिंह विधानसभा में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठतम नेताओं में से हैं और चंबल में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।

नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से उनके निवास पर जाकर मुलाक़ात की। इस अवसर पर अरुण यादव, पूर्व मंत्री लाखन यादव, पीसी शर्मा उपस्थित थे।

ऐसे में विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनाना एक अहम रणनीतिक फैसले के तौर पर देखा जा रहा है।

हाल ही में पूर्व सीएम कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफे को लेकर मीडिया से कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर वह इस पर निर्णय लेंगे। दरअसल, कमलनाथ एक साथ प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष दोनों पदों पर काबिज थे। जबकि कांग्रेस पार्टी में ‘एक आदमी, एक पद’ की पुरानी परंपरा रही है। ऐसे में स्पष्ट था कि कमलनाथ को आज न कल किसी एक पद से इस्तीफा देना होगा। कई महीनों से इसके कयास लग रहे थे लेकिन विभिन्न राजनीतिक कारणों से विलंब होता रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!