सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 17 अक्टूबर 2026 : सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन को सफलता के संकेत, वृषभ-कर्क रहें सतर्क... Rashifal Today 16 अक्टूबर 2026 : मिथुन, सिंह, कन्या और कुंभ को लाभ के संकेत, वृषभ-मकर रहें सतर्क, 12... Rashifal Today 15 अक्टूबर 2026 : मेष, वृषभ, सिंह और मकर को तरक्की के संकेत, धनु-कुंभ रहें सतर्क, 12 ... Rashifal Today 14 अक्टूबर 2026 : तुला-मीन को लाभ के संकेत, सिंह-कन्या-कुंभ को सतर्क रहने की सलाह, 12... दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मेष, वृषभ, कर्क और धनु को लाभ के संकेत, वृश्चिक-कुंभ-मीन रहें सावधान Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द...

NEWS Leaders : खरगोन उपद्रव में घायल शिवम से मुख्यमंत्री ने फोन पर बातकर कहा, जल्द ठीक हो जाओगे

0

खरगोन उपद्रव में घायल शिवम से मुख्यमंत्री ने फोन पर बातकर कहा, जल्द ठीक हो जाओगे

“मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शिवम से कहा ’’चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’’ उन्होंने शिवम से कहा कि मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था, कई फ्रेक्चर थे, तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरेपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी।”

न्यूज़ लीडर्स : इंदौर

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य का हाल-चाल वीडियो कॉल द्वारा प्राप्त किया। शिवम इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शिवम से कहा,

’चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’’

मुख्यमंत्री शिवम से बात करते हुए

उन्होंने शिवम से कहा कि मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था, कई फ्रेक्चर थे, तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरेपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चिकित्सकों को भी शिवम के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल उपस्थित थे।

▪︎सीएम शिवराजसिंह ने कहा.》

खरगोन की हिंसा में घायल बेटे शिवम से, जो इंदौर के अस्पताल में उपचार रत है, से फोन पर बातचीत कर हाल जाना। मुझे खुशी है कि हमारा शिवम तेजी से स्वस्थ हो रहा है। बेटे शिवम के साथ इनके माता-पिता ने भी जिस अभूतपूर्व धैर्य एवं हिम्मत से काम लिया, वह अभिनंदनीय है।

▪︎मंत्री कमल पटेल ने कहा.》

कमल पटेल शिवम से मिलते हुए

आज इंदौर के अस्पताल में भर्ती दंगा पीड़ित शिवम से मिलकर कुशलक्षेम जाना और उसका साहस बढ़ाया।शिवम की स्थिति में काफी सुधार है और अब वह थोड़ी थोड़ी बात भी करने लगा है, शिवम के उपचार का पूरा खर्च सरकार उठाएगी मां नर्मदा से उसके शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

▪︎और अंत में.》

उल्लेखनीय है कि गत दिवस कृषि मंत्री श्री कमल पटेल शिवम से मिलने पहुंचे थे। शिवम ने मुख्यमंत्री जी से बात करने की इच्छा जताई थी। श्री कमल पटेल ने वादा किया था कि कल ही भोपाल जाकर वे बात करायेंगे। इधर अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि शिवम की चोट ठीक हो रही है। पहले वह अचेत था लेकिन अब धीरे-धीरे बात करने लगा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!