सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप... Rashifal Today 25 सितम्बर 2026 : मेष को मेहनत का फल, मिथुन-वृश्चिक-मकर को लाभ के योग, 12 राशियों का ...

NEWS Leaders : कमलनाथ के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा संविधान का अपमान कार्रवाई की मांग, मचा बवाल,

0

NEWS Leaders : कमलनाथ के बयान पर भाजपा का पलटवार, कहा संविधान का अपमान कार्रवाई की मांग, मचा बवाल,

देखिये वीडियो

भोपाल : न्यूज़ लीडर्स

कमलनाथ के बयान ने सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है, कमलनाथ के कथित बयान को लेकर मप्र के गृह मंत्री डॉ नरोत्औम मिश्रा और मप्र भाजपा के अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा ने कमलनाथ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर डाली है, मामला क्या है उस पर नज़र डालते है, पूर्व सीएम मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्रवाई को लेकर कहे शब्दों पर दोनों भाजपा नेताओं ने आपत्ति जताई है।
आईये पहले देखते है क्या कहा है कमलनाथ ने जिसपर बवाल मचा हुआ है।

▪︎भाजपा अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र.》

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधानसभा स्पीकर गिरीश गौतम को पत्र लिखा है। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही पर अशोभनीय टिप्पणी करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वीडी शर्मा ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा का लंबा अनुभव रखने के बाद भी सदस्य द्वारा सदन की गरिमा को गिराए जाने का ये कृत्य किसी भी दृष्टि में संवैधानिक मूल्य और लोकतांत्रिक गरिमा के अनुकूल नहीं कहा जा सकता है।

वीडी शर्मा जिन्होने मप्र विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को पत्र लिखा है उसे जानते है, वीडी शर्मा ने पत्र में कहा है, कमलनाथ ने विधानसभा की कार्रवाई को ‘बकवास’ शब्द कहकर सदन की मर्यादा तोड़ी है। ऐसा करना घोर आपत्तिजनक है। ऐसे में सदस्य के खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 194 और विधानसभा की क्रिया और आचरण के नियम 264 और 265 के तहत सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कृति को संज्ञान में लेते हुए उन पर अनुच्छेद 191 और 190 के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।

▪︎गृह मंत्री ने कार्रवाई के दिये संकेत.》

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ का विधानसभा की कार्यवाही को बकवास कहना लोकतंत्र का अपमान है। कमलनाथ के खिलाफ विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लेकर आएंगे और विधानसभा अध्यक्ष गिरिश गौतम से कार्रवाई करने का अनुरोध करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!