NLS स्पेशलआस्था- धर्मखास-खबरदेश-विदेशन्यूज़राजकाजराष्ट्रीयलाईव चेनल

Newsleaders : जम्मू में शादी समारोह में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, हमलावर कमल सिंह जामवाल गिरफ्तार

Newsleaders : जम्मू में शादी समारोह में पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे, हमलावर कमल सिंह जामवाल गिरफ्तार

न्यूज लीडर्स : विशेष

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता फारूक अब्द्दुला उस समय बाल-बाल बच गए जब जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान अचानक फायरिंग की घटना सामने आई। घटना के समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी भी मौके पर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार यह घटना जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई। समारोह में कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद थीं, उसी दौरान एक व्यक्ति ने अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई।

फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग करने वाला कमल सिंह. पुलिस के सामने अपनी जानकारी दे रहा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेहद करीब पहुंचकर बंदूक तान दी थी। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया और बड़ी घटना होने से टल गई।

◾आरोपी की पहचान.

पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में की है, जिसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के पास लाइसेंसी हथियार था और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Show More

Related Articles

Back to top button
Don`t copy text!