Newsleaders : Omkareshwar नर्मदा सेवा परिक्रमा का समापन, नर्मदा जल लेकर पदयात्रा करते ममलेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव

Newsleaders : Omkareshwar नर्मदा सेवा परिक्रमा का समापन, नर्मदा जल लेकर पदयात्रा करते ममलेश्वर पहुंचे सीएम मोहन यादव
भोपाल : न्यूज लीडर्स
ओंकारेश्वर, जिला खंडवा में अवधूत सिद्ध महायोगी श्री दादा गुरुजी की चतुर्थ नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा के समापन में सहभागी बने। मां नर्मदा के जल से ममलेश्वर मंदिर में भगवान शिव का अभिषेक कर सभी के मंगल व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को खंडवा जिले के पवित्र तीर्थ, ओंकारेश्वर स्थित ममलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां नर्मदा के जल से भगवान ममलेश्वर का अभिषेक किया।
यह आयोजन दादा गुरुजी की चौथी “नर्मदा सेवा परिक्रमा” के समापन अवसर पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान ममलेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और दादा गुरुजी के साथ गजानन आश्रम से नर्मदा जल का कलश लेकर पदयात्रा की और ममलेश्वर मंदिर पहुंचे।

इस दौरान मांधाता क्षेत्र के विधायक नारायण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया।




