सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

Newsleaders : सनावद में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

0

Newsleaders : सनावद में 4 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी

न्यूज़ लीडर्स : दिग्विजय सिंह पटेल

खरगोन जिले के सनावद में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ओंकारेश्वर बाईपास से गांजा लेकर गुजरने वाला है… सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को रोका।

▪️पुलिस ने दिखाई तत्परता.

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया, जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके बैग से 4 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

▪️आरोपी की हुई पहचान.

जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 5 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैलाश पिता गेंदालाल मेहरा, निवासी भोगांवा बैडी, थाना मांधाता, जिला खंडवा के रूप में हुई है।

▪️एनडीपीएस एक्ट मामला.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सनावद थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उससे गांजा तस्करी के नेटवर्क और सप्लाई चैन को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है, जिनकी तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!