Newsleaders : खरगोन जिला मुस्लिम कमेटी के जिला सदर बने अलीम शेख, मस्जिद कमेटी सदरों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव
Newsleaders : खरगोन जिला मुस्लिम कमेटी के जिला सदर बने अलीम शेख, मस्जिद कमेटी सदरों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से चुनाव

न्यूज़ लीडर्स : जमीर मंसूरी खरगोन
खरगोन जिला मुस्लिम कमेटी की महत्वपूर्ण जिला बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, मस्जिद कमेटियों के सदर एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान समाज के विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत मौलाना गुलाम फरीद एवं जमीअत उलेमा हिन्द के प्रदेश उपाध्यक्ष हाफिज तैय्यब द्वारा कुरआन शरीफ की तिलावत से की गई। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
चुनाव कमिश्नर अलताफ आज़ाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुस्लिम कमेटी के चुनाव प्रत्येक तीन वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव की घोषणा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से समाजसेवी अलीम शेख को जिला मुस्लिम कमेटी खरगोन का जिला सदर चुना गया।

जिला सदर निर्वाचित होने के बाद अलीम शेख ने समाज के वरिष्ठजनों और सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट रखना, शिक्षा के स्तर को बढ़ाना तथा सामाजिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक गतिविधियों को बढ़ावा देना रहेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी के सहयोग से समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

अलीम शेख के जिला सदर मनोनीत होने पर खरगोन शहर एवं जिलेभर के मुस्लिम समाजजनों ने उन्हें मुबारकबाद दी और उनके नेतृत्व में समाज के विकास की उम्मीद जताई।

Howdy! Thiss post could nott be written mujch better!
Reading throigh thbis pst rminds me off mmy prevjous
roommate! He apways krpt taljing abut this. I amm goinmg to forward tis
posdt tto him. Pretty sude he’s going tto have a goo read.
I appreciate youu foor sharing! xnxx