Newsleaders : श्रीमहाकाल महोत्सव उज्जैन में 14 से 18 जनवरी तक मनाया जाएगा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे श्रीमहाकाल महोत्सव का शुभारंभ, महोत्सव में शंकर महादेवन अपने बेटों के साथ देंगे प्रस्तुति, महालोक में पहली बार आयोजित होगा श्रीमहाकाल महोत्सव
भोपाल : न्यूज लीडर्स

●》सुरों की सरिता: दिग्गज कलाकार देंगे प्रस्तुतियाँ.》》
महोत्सव की मुख्य सभाओं में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार भगवान शिव की आराधना अपनी स्वर-लहरियों से करेंगे:
- 14 जनवरी: महोत्सव के पहले दिन सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक शंकर महादेवन अपने पुत्रों सिद्धार्थ और शिवम् के साथ ‘शिवोऽहम्’ की संगीतमय प्रस्तुति देंगे।
- 15 जनवरी: मुम्बई का प्रसिद्ध ‘द ग्रेट इंडियन क्वायर’ ‘शिवा’ थीम पर प्रस्तुति देगा।
- 16 जनवरी: सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा अपनी संगीत यात्रा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी।
- 17 जनवरी: इंदौर के श्रेयश शुक्ला एवं मुम्बई के विपिन अनेजा व उनके बैंड द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति होगी।
- 18 जनवरी: महोत्सव का समापन इंडोनेशिया (कोकोरदा पुत्रा) और श्रीलंका (अरियारन्ने कालूराच्ची) के दलों द्वारा प्रस्तुत ‘शिव केंद्रित नृत्य नाटिका’ से होगा, जो महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय विस्तार को दर्शाएगा।

●》लोक और जनजातीय कला का वैभव.》》
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक त्रिवेणी संग्रहालय में मध्यप्रदेश की समृद्ध जनजातीय संस्कृति के दर्शन होंगे। इसमें छिंदवाड़ा का भड़म, बैतूल का ठाट्या, धार का भगोरिया और सागर का बरेदी जैसे पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन होगा। साथ ही, प्रतिदिन निकलने वाली ‘कला यात्रा’ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीमहाकाल लोक पहुँचेगी, जिसमें शिव बारात, डमरू वादन और मलखंब के रोमांचक प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होंगे।
●》बौद्धिक विमर्श: ‘शिव तत्त्व और महाकाल’.》》
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ, 15 जनवरी को प्रातः 10:30 बजे एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय ‘शिव तत्त्व और महाकाल: पुरातिहास, साहित्य और संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में’ रखा गया है, जहाँ विद्वान शिव तत्व की दार्शनिक गहराईयों पर प्रकाश डालेंगे। आमजन को इस भक्तिमय उत्सव में सहभागी होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

Navigating through the games feels like flipping through a colorful magazine where every page brings a new surprise. The promotions team goes the extra mile to keep our balance growing and the weekend tournaments are always a blast. I recommend it to anyone looking for a reliable spot that treats regulars like family. probet
My daily gaming routine gets a major boost whenever I use this reliable access point. The live dealer tables run smoothly and the dealers are super friendly and professional. Just tap this address to start your winning streak today without any technical headaches. fb777linklogin
Super straightforward login process and the account security features give me total peace of mind. Odds are competitive and the betting slip works flawlessly on both mobile and desktop. Great platform for everyday gaming enthusiasts bet99login