सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
"आज का राशिफल : सौभाग्य योग के शुभ प्रभाव से कई राशियों के रुके काम होंगे पूरे, आर्थिक लाभ के प्रबल ... "09 जून राशिफल बड़ा संकेत : आयुष्यमान योग के प्रभाव से लाभ ही लाभ या होगा नुकसान? मेष, मिथुन, कर्क, ... आज 06 जून 2026 का सबसे सटीक राशिफल, धनिष्ठा नक्षत्र बदलेगा भाग्य, करियर और धन के बड़े संकेत, आज का र... "05 जून 2026 राशिफल : श्रवण नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और करियर में सफलता, किन र... "आज का राशिफल : किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी? व्यापार, नौकरी और धन लाभ के किसे है संकेत,... "2 जून 2026 राशिफल : मूल नक्षत्र का प्रभाव, कई राशियों को मिलेगा धन लाभ और सफलता, इन राशियों के लिए ... "1 जून 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, चंद्रमा परिवर्तन से बदलेंगे कई राशियों के हाल... "31 मई 2026 राशिफल : पूर्णिमा पर करियर और धन लाभ के बन रहे विशेष योग, किन राशियों को मिलेगा सफलता का... 29 मई 2026 राशिफल : इन राशियों को मिलेगा करियर और धन लाभ, शुक्रवार का राशिफल किस्मत बदलेगा, विशाखा न... "28 मई 2026 गुरुवार राशिफल : स्वाति नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, इन राशियों...

Newsleaders : जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

0

Newsleaders : जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

न्यूज लीडर्स विशेष

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी, कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड

जम्मू-कश्मीर में आज भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा, कई स्थानों पर मौसम का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के कई जिलों में तापमान शून्य से नीचे रहा। जम्मू क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों में तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा, हालांकि भदरवाह में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस और राजौरी में 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बनिहाल में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

कश्मीर क्षेत्र में, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवाई अड्डे पर माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रमुख पर्यटन स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में मानइस 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। केंद्र शासित प्रदेश में 22 जनवरी तक मौसम काफी हद तक शुष्क और स्थिर रहने की संभावना है, इस दौरान किसी बड़े मौसम संबंधी व्यवधान की आशंका नहीं है। जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा, और यह स्थिति अगले चार दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!