Newsleaders : कैसा रहेगा 09 जनवरी 2026 शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“आज की एक छोटी लापरवाही बन सकती है बड़ा नुकसान – पढ़ें पूरा राशिफल”
🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 09 जनवरी 2026 शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.
न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश
आज चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है, जिससे विश्लेषण, सावधानी और व्यवहारिक निर्णय का प्रभाव रहेगा। शुक्रवार होने से प्रेम, संबंध और भौतिक सुखों पर विशेष ध्यान रहेगा, लेकिन कई राशियों को धन व स्वास्थ्य के मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

🕉️ आज का पंचांग.
संवत: 2082
मास: माघ
पक्ष: कृष्ण
तिथि: सप्तमी (अहोरात्र)
वार: शुक्रवार
नक्षत्र: उत्तरा फल्गुनी (13:39 बजे तक), पश्चात हस्त
योग: शोभन (16:54 बजे तक), पश्चात अतिगण्ड
करण: विष्टि (19:38 बजे तक), पश्चात बव
चंद्रमा: कन्या राशि
🕉️ राशियों के लिए रत्न
🕉️ मेष मूंगा | वृषभ हीरा | मिथुन पन्ना | कर्क मोती | सिंह माणिक्य | कन्या पन्ना | तुला हीरा | वृश्चिक मूंगा | धनु पुखराज | मकर नीलम | कुंभ गोमेद | मीन पुखराज

🕉 आज विशेष उपाय एवं शुभ मुहूर्त
उपाय: माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें
दान: चावल या सफेद वस्त्र
शुभ समय: प्रातः 10:15 से 11:30 बजे
🕉️ आज का राशिफल
🕉️ राशिफल 09 दिसंबर 2026
आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ और किन्हें रहना होगा सतर्क? जानिए 08 जनवरी 2026 का संपूर्ण राशिफल

♈ मेष
आपका उदार स्वभाव आज तरक्की का कारण बनेगा। व्यापार में समय अनुकूल रहेगा और आर्थिक लाभ संतोषजनक रहेगा। घर में शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने के योग हैं।
♉ वृषभ
आज आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। स्थायी संपत्ति से लाभ और प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।
♊ मिथुन
पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद व अंतरंग समय बिताएंगे। शुभ कार्यों में भागीदारी और यात्रा के योग हैं।
♋ कर्क
स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापार में नया पार्टनर मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। भूमि-भवन-वाहन के योग हैं। मित्रों संग यात्रा संभव।

♌ सिंह
आज फालतू खर्च बढ़ सकता है। पुराना निवेश नुकसान दे सकता है। व्यापार में समय अनुकूल नहीं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता और दांपत्य जीवन में तनाव संभव।
♍ कन्या
पारिवारिक समस्याओं के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। व्यापार में हानि के संकेत हैं। बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में खटास और मन उदास रह सकता है।
♎ तुला
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की आशंका है। व्यवसाय में मन नहीं लगेगा। धन हानि संभव है। घर में अशांति और भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। उधार देने से बचें।
♏ वृश्चिक
आज कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी की तबीयत खराब हो सकती है। बाहरी हस्तक्षेप से घर में तनाव और धन हानि के योग।

♐ धनु
रिश्तेदार आपका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। धन लेनदेन में सावधानी रखें। जल्दबाजी में नुकसान संभव है। व्यापार में गड़बड़ी और मित्रों से धोखा मिल सकता है।
♑ मकर
लंबी अवधि के निवेश से फिलहाल बचें। भाई से मनमुटाव संभव है। व्यापार में अव्यवस्था रहेगी। जीवनसाथी की लापरवाही से आर्थिक नुकसान हो सकता है।
♒ कुंभ
पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। घर में मेहमान आ सकते हैं। निवेश से दीर्घकाल में लाभ और मन प्रसन्न रहेगा।
♓ मीन
सहकर्मी आपसे नाखुश रह सकते हैं। व्यापार में सावधानी रखें। परिवार में अप्रिय घटना की आशंका है। वाहन न चलाएं और किसी के बहकावे में न आएं।
🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य




