सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 12 अक्टूबर 2026 : मेष-मिथुन समेत इन राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत, मकर को रहना होगा ... Rashifal Today 11 अक्टूबर 2026 : मेष-सिंह समेत इन राशियों को तरक्की के संकेत, जानिए किसकी चमकेगी किस... Rashifal Today 07 अक्टूबर 2026 : कर्क-कुंभ समेत इन राशियों के लिए शुभ संकेत, कई राशियों को आर्थिक नु... Rashifal Today 06 अक्टूबर 2026 :  मेष को आर्थिक लाभ, कन्या को संपत्ति का योग; वृश्चिक के प्रेम संबंध... Rashifal Today 05 अक्टूबर 2026 :  धन, व्यापार, करियर, परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य के लिहाज से आज का द... Rashifal Today 04 अक्टूबर 2026 :  मिथुन-कर्क-मकर के लिए शुभ संकेत, वृषभ-सिंह-कन्या को आर्थिक मामलों ... Rashifal Today 30 सितम्बर 2026 : मेष को ऑनलाइन कारोबार में सफलता, मकर को मिलेगा रुका पैसा, इन राशियो... Rashifal Today 29 सितम्बर 2026 : किसे मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा विवाद से दूर? 12 राशियों का हा... Rashifal Today 28 सितम्बर 2026 : मेष को सामाजिक सम्मान, तुला को आर्थिक लाभ; वृश्चिक-धनु को रहना होगा... Rashifal Today 27 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए करियर, व्यापार, धन, प्रेम, दांप...

Newsleaders : ऑटो गैरेज की गुमटी में भीषण आग, पास में CNG पंप होने से मचा हड़कंप, फायर टीम ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

0

Newsleaders : ऑटो गैरेज की गुमटी में भीषण आग, पास में CNG पंप होने से मचा हड़कंप, फायर टीम ने पाया काबू, बड़ा हादसा टला

बड़ी ख़बर : ऑयल, टूल्स और घरेलू सामान जलकर खाक, लाखों का नुकसान, आग का कारण स्पष्ट नहीं, पुलिस ने जांच शुरू की

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

जिला मुख्यालय के बस स्टैंड क्षेत्र में बुधवार देर रात एक ऑटो गैरेज की गुमटी में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतने तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी गुमटी लपटों में घिर गई। घटना के बाद पूरे इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, क्योंकि जिस स्थान पर आग लगी वह CNG पंप के बेहद निकट था। समय रहते फायर टीम ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

●》आग लगते ही क्षेत्र में मची अफरा-तफरी.》》

रात लगभग 9:20 बजे गुमटी से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ सेकेंड में ही आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। पास ही CNG पंप होने के कारण आग के फैलने का डर बढ़ गया था और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।

●》गुमटी में रखा लाखों का सामान राख.》》

गैरेज की गुमटी में रखा मोटर वाहनों का तेल,.टूल्स और उपकरण, खाद्यान्न व घरेलू सामग्री,.सब आग की चपेट में आकर जल गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

●》फायर टीम ने 15 मिनट में पाया काबू.》》

सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर टीम मौके पर पहुँची और फौरन राहत कार्य शुरू किया। करीब 15 मिनट की तेज कार्रवाई के बाद आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर लिया गया। CNG पंप, विद्युत डीपी और नजदीकी अस्पताल की वजह से यह स्थान अत्यंत संवेदनशील था। फायर टीम की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी दुर्घटना होने से रोक दी।

●》आग का कारण अज्ञात, जांच शुरू.》》

फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। नगर पालिका और पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं।

●》स्थानीय लोगों की सतर्कता कारगर साबित.》》

आग लगने के कुछ ही मिनटों में लोग मौके पर पहुँचे और प्राथमिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया।
स्थानीय लोगों की त्वरित सूचना और फायर टीम की फुर्ती से स्थिति बिगड़ने से बच गई।

●》क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल.》》

गुमटी पूरी तरह जल चुकी है, लेकिन आसपास के अन्य दुकानों, पंप या भवनों को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!