सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today  02 नवंबर 2026 : सोमवार को किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें 12 रा... Rashifal Today  01 नवंबर 2026 : मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा रविवार, किस राशि को मिलेगा धन लाभ?जान... Rashifal Today 31 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और तरक्की के... Rashifal Today 30 अक्टूबर 2026 : वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह-धनु रहें सावधा... Rashifal Today 29 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ के अवसर, कर्क-मकर-मीन ... Rashifal Today 28 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को मिलेगा लाभ, वृश्चिक-मीन रहें सावधा... Rashifal Today 27 अक्टूबर 2026 : मेष, मिथुन और कर्क समेत इन राशियों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 राश... Rashifal Today 26 अक्टूबर 2026 : मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे ... Rashifal Today 25 अक्टूबर 2026 : किस राशि की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? 12 राशियों का हाल... Rashifal Today 23 अक्टूबर 2026 : वृषभ, मिथुन, सिंह और मीन को लाभ के संकेत, 12 राशियों का हाल जानिए

Newsleaders : सेंधवा जनसुनवाई में कलेक्टर के सख्त निर्देश, हर आवेदन का समय पर समाधान, जनता बोली, अब सच में सुनवाई हो रही है

0

Newsleaders : सेंधवा जनसुनवाई में कलेक्टर के सख्त निर्देश, हर आवेदन का समय पर समाधान, जनता बोली, अब सच में सुनवाई हो रही है

बडी  खबर : कलेक्टर  जयतिसिंह ने कहा, शिकायत का समय पर समाधान, यही है प्रशासन की प्राथमिकता

न्यूज लीडर्स : सेंधवा

सेंधवा एसडीएम कार्यालय के सभागृह में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कुल 48 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्वरित निराकरण योग्य प्रकरणों को जनसुनवाई के दौरान या अगले ही दिन समाधान किया जाए, और किसी भी आवेदन को बिना कारण लंबित न रखा जाए।

●》भूमि नामांतरण का मामला, तहसीलदार को सख्त निर्देश》》

निवाली निवासी हातिम बुरहानी ने बताया कि उन्होंने 07 फरवरी 2018 को सेंधवा में भूमि खरीदी थी, परंतु ऑनलाइन रिकार्ड में अभी भी पूर्व स्वामी का नाम दर्ज है। तहसील कार्यालय से संपर्क करने के बावजूद नामांतरण नहीं हुआ।
इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार सेंधवा को तत्काल नियमानुसार नामांतरण प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

●》नीलामी वाहन का ट्रांसफर लंबित, आरटीओ को एक सप्ताह की समयसीमा》》

सेंधवा के राजेश वर्मा ने शिकायत की कि आबकारी विभाग की नीलामी में खरीदी गई मारुति वैन का रजिस्ट्रेशन आरटीओ बड़वानी द्वारा अभी तक उनके नाम नहीं किया गया।
कलेक्टर ने आरटीओ बड़वानी को एक सप्ताह में वाहन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।

●》परिवार पेंशन में देरी, एसडीएम को व्यक्तिगत रूप से कार्रवाई का निर्देश》》

सेंधवा निवासी सुरमीबाई किराड़े ने बताया कि उनके पति भृत्य, एसडीएम कार्यालय का 28 जनवरी 2025 को निधन हो गया, लेकिन परिवार पेंशन अभी तक शुरू नहीं हुई।
इस पर कलेक्टर ने एसडीएम सेंधवा को व्यक्तिगत स्तर पर ध्यान देकर तुरंत पेंशन प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।

●》कपिलधारा कूप निर्माण, सामग्री भुगतान अब तक लंबित》》

ग्राम धावड़ी के काशीराम पिता मंगल्या ने बताया कि वर्ष 2021–22 में कपिलधारा कूप निर्माण का कार्य पूरा करने के बावजूद सामग्री भुगतान अब तक नहीं मिला।
कलेक्टर ने जनपद पंचायत सेंधवा के सीईओ को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए।
कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान है, और जिला प्रशासन आमजन को सेवाओं का त्वरित लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

●》और अंत में》》


पहली बार सेंधवा मुख्यालय पर कलेक्टर स्तरीय जनसुनवाई के आयोजन से क्षेत्रवासियों में अपनी समस्याओ को लेकर राहत है, इस जनसुनवाई में कलेक्टर ने 48 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी हुहै।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!