सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
बिस्टान में स्पीड ब्रेकर बने हादसों की वजह, एक ही जगह 5 अवरोधक, हाईवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान

Newsleaders : पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, खरगोन जिले के 2.18 लाख किसानों को 43.69 करोड़ रुपये का लाभ, मुख्यमंत्री ने नागौद में प्रधानमंत्री के संबोधन का किया श्रवण

0

Newsleaders : पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी, खरगोन जिले के 2.18 लाख किसानों को 43.69 करोड़ रुपये का लाभ, मुख्यमंत्री ने नागौद में प्रधानमंत्री के संबोधन का किया श्रवण

खरगोन : न्यूज लीडर्स

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि  योजना की 21वीं किस्त के रूप में खरगोन जिले के 2,18,460 किसानों को 43.69 करोड़ रुपये सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में अंतरित किए गए। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, खरगोन में किया गया, जिसका सजीव प्रसारण कोयंबटूर से किया गया।

कार्यक्रम में कृषि उप संचालक एस.एस. राजपूत, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक शामिल हुए।
योजना के अनुसार किसानों को प्रति वर्ष तीन किश्तों में कुल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

●》विकासखंड स्तर लाभार्थी.》》

योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में निम्न संख्या में किसानों को राशि प्राप्त हुई,
विकासखंड लाभार्थी किसानों की संख्या

● बड़वाह 38,367
● भगवानपुरा 20,038
● भीकनगांव 28,761
● गोगांवा 15,523
● झिरन्या 22,742
● कसरावद 34,380
● खरगोन 19,103
● महेश्वर 26,242
● सेगांव 13,303

जिला प्रशासन के अनुसार लाभांतरण की प्रक्रिया पूरी तरह आधार-लिंक्ड डी.बी. टी. के माध्यम से की गई, जिससे भुगतान में पारदर्शिता और त्वरितता सुनिश्चित हो सकी है।

●》मुख्यमंत्री ने नागौद में प्रधानमंत्री के संबोधन का किया श्रवण.》》

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त का वितरण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पात्र किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रूपये की सम्मान राशि का हस्तांतरण किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सतना जिले के प्रवास के दौरान नागौद के बरकोनिया मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और प्रधानमंत्री श्री मोदी के किसानों को उद्बोधन का श्रवण किया। उल्लेखनीय है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अब तक 3 लाख 90 हजार करोड रूपये से अधिक की सम्मान राशि किसानों के खाते में अंतरित की जा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!