सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं...

Newsleaders : अहिल्याघाट पर दिखेगा लाइट एंड साउंड शो, जो होल्कर विरासत की झलक को जीवंत करेगा

0

Newsleaders : अहिल्याघाट पर दिखेगा लाइट एंड साउंड शो, जो होल्कर विरासत की झलक को जीवंत करेगा

निमाड़ उत्सव के अवसर पर लोकार्पित होगा लाइट एंड साउंड शो

न्यूज लीडर्स : खरगोन

खरगोन जिले के महेश्वर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को एक नए आयाम पर ले जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। पर्यटन विभाग द्वारा नर्मदा तट स्थित अहिल्याघाट पर आकर्षक लाइट एंड साउंड शो शुरू किया जा रहा है।

इस शो के माध्यम से दर्शकों को महेश्वर का गौरवशाली इतिहास, होल्कर राज्य की समृद्ध विरासत और लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान की प्रेरक झलक देखने को मिलेगी।

यह शो निमाड़ उत्सव के उद्घाटन सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पित किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तुति में अत्याधुनिक प्रकाश प्रभाव, ध्वनि तकनीक और स्थानीय कथावाचन को एक साथ संयोजित किया गया है, जिससे महेश्वर की ऐतिहासिक धरोहर और भी रोचक और जीवंत महसूस होगी।

पर्यटन विभाग के अनुसार यह शो पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। दर्शकों और पर्यटकों के लिए इसका संचालन प्रतिदिन सूर्यास्त के बाद किया जाएगा। विभाग का मानना है कि यह पहल न केवल महेश्वर के सांस्कृतिक पर्यटन को गति देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगी।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों में इस आयोजन को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि निकट भविष्य में महेश्वर पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में और अधिक पहचान हासिल करेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!