सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 अगस्त 2026 : षष्ठी पर बन रहे शुभ संयोग, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे बर... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : पंचमी पर किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, किसे रहना होगा सतर्क? सुकर्... Rashifal Today 02 अगस्त 2026 : किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क, व्यापार, नौकरी, धन... Rashifal Today 31 जुलाई 2026 : किन 7 राशियों पर बरसेगा सौभाग्य, किसे रहना होगा सतर्क, व्यापार, नौकरी... Rashifal Today 30 जुलाई 2026 : आज किस्मत किस पर मेहरबान? धन लाभ या नुकसान? किससे मिलेगा भाग्य का साथ... Rashifal Today 29 जुलाई 2026 : पूर्णिमा पर इन 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ, तरक्की और शुभ समाच... Rashifal Today 28 जुलाई 2026 : आज किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क... Rashifal Today : 27 जुलाई 2026, किस राशि की चमकेगी किस्मत, 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?  ... Rashifal Today : 26 जुलाई 2026, मूल नक्षत्र से कई राशियों की चमकेगी किस्मत, धनु राशि में चंद्रमा का ... Rashifal Today : 25 जुलाई 2026, ज्येष्ठा नक्षत्र का प्रभाव, रिश्तों में आएगी नई मजबूती, किन राशियों ...

Newsleaders : कैसा रहेगा 07 नवंबर  2025 शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

0

🕉️ Newsleaders : कैसा रहेगा 07 नवंबर  2025 शुक्रवार आपका राशिफल, क्या कह रहे है पंडित राधामाधव शरण यज्ञाचार्य.

“वृषभ में चंद्रमा का गोचर कुछ राशियों को लाभ, कुछ को सतर्क रहने की चेतावनी”

न्यूज लीडर्स नक्षत्र : पं. राधामाधव शरण

🕉️ आज का ज्योतिषीय संदेश

आज का दिन वृषभ चंद्रमा और शुक्र के प्रभाव में रहेगा। धन, भौतिक सुख, पारिवारिक भावनाएं और आत्मविश्वास दिन का केंद्र रहेंगे। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं, तो कुछ को अपनी वाणी और निर्णयों पर संयम रखने की आवश्यकता है।

🕉️ आज का पंचांग

संवत 2082, मास मार्गशीर्ष, पक्ष कृष्ण, तिथि दूज 11:04 तक, बाद में तीज, वार – शुक्रवार | नक्षत्र – रोहिणी (24:32 तक) | योग – परिध (22:26 तक) | करण – गर 11:04 तक, बाद में वनिज, चंद्रमा – वृषभ राशि में स्थित

🕉️ आज का राशिफल

🕉️ राशिफल 07 नवंबर 2025.

आज वृषभ चंद्रमा का प्रभाव! कुछ राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कुछ को निर्णय में सावधानी की जरूरत, जानिए आपका राशिफल, शुभ रंग और उपाय

♈ मेष
आज कार्यक्षेत्र में वाणी पर संयम रखें। व्यापार में लाभ रहेगा।
घर में अतिथि आगमन संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3
मंत्र: “ॐ भौमाय नमः”
उपाय: मंगलवार को हनुमानजी को गुड़-चना चढ़ाएं।
♉ वृषभ
साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें। अपने लोग धोखा दे सकते हैं।
घर में आगजनी या धनहानि की संभावना है। सावधानी रखें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
मंत्र: “ॐ शुं शुक्राय नमः”
उपाय: चांदी का छोटा टुकड़ा अपने पास रखें, शुक्रवार को दुर्गा पूजन करें।
♊ मिथुन
कार्यभार अधिक रहेगा, वरिष्ठ अधिकारी दबाव डाल सकते हैं।
मन अशांत रहेगा, पारिवारिक विवाद संभव।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
मंत्र: “ॐ बुं बुधाय नमः”
उपाय: हरे मूंग का दान करें, गौ सेवा शुभ फल देगी।
♋ कर्क
ऑफिस में पहचान बनानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति अस्थिर हो सकती है।
व्यापार में हानि से सावधान रहें, भावनाओं में निर्णय न लें।
शुभ रंग: सफेद, हल्का नीला
शुभ अंक: 2
मंत्र: “ॐ सोमाय नमः”
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, सफेद चावल का दान करें।

♌ सिंह
थकान महसूस होगी। घर के बड़े-बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है।
यात्रा से बचें, धनहानि का योग।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
मंत्र: “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सूर्याय नमः”
उपाय: सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और लाल वस्त्र धारण करें।
♍ कन्या
परिवार से सम्मान मिलेगा। बुजुर्ग की तबीयत में सुधार होगा।
घूमने-फिरने और धनलाभ का योग।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
मंत्र: “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
उपाय: हरी सब्जियां गरीबों में बांटें, तुलसी की पूजा करें।
♎ तुला
काम में एकाग्रता जरूरी है, अन्यथा नुकसान।
ससुराल पक्ष से मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 6
मंत्र: “ॐ शुं शुक्राय नमः”
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की आराधना करें, श्वेत पुष्प अर्पित करें।
♏ वृश्चिक
व्यापार में कोई सौदा अटक सकता है।
भूमि या वाहन से संबंधित परेशानी संभव।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
मंत्र: “ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः”
उपाय: मंगलवार को हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करें।

♐ धनु
कामकाज में थकावट रहेगी।
सट्टा या लॉटरी से लाभ संभव, यात्रा सुखद।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
मंत्र: “ॐ बृं बृहस्पतये नमः”
उपाय: बृहस्पतिवार को चना दाल व हल्दी दान करें।
♑ मकर
घर पर रहना शुभ। कार्यक्षेत्र में तनाव संभव।
दांपत्य में कलह की आशंका।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
मंत्र: “ॐ शं शनैश्चराय नमः”
उपाय: शनिवार को तिल या तेल का दान करें, शनि मंदिर में दीपक जलाएं।
♒ कुंभ
व्यापार में सफलता, प्रभावशाली लोगों से मुलाकात।
आर्थिक सुधार और प्रसन्नता।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 8
मंत्र: “ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः शनैश्चराय नमः”
उपाय: शनिवार को गरीबों को काला वस्त्र दान करें।
♓ मीन
शांत रहना लाभकारी। घर में शुभ कार्य संभव।
आय के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी
शुभ अंक: 7
मंत्र: “ॐ नमो नारायणाय”
उपाय: मीठा दान करें, जल में पुष्प डालकर सूर्य को अर्पित करें।

🕉️ अपने राशिफल को जानने के लिए बने रहिये न्यूज लीडर्स के नक्षत्र कार्यक्रम में पंडित राधामाधव यज्ञाचार्य.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!