सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 23 सितम्बर 2026 : मेष को आर्थिक लाभ, कर्क को भूमि-वाहन के योग; जानें 12 राशियों का हा... Rashifal Today 22 सितम्बर 2026 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, शुभ रंग और उपाय Rashifal Today 21 सितम्बर 2026 :  सोमवार को 7 राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी, कुंभ को मिल सकता... Rashifal Today 19 सितम्बर 2026 :  "शनिवार को इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा, जानिए मेष से मीन तक का ... Rashifal Today 18 सितम्बर 2026 :  किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को विवाद से बचने की सलाह, 12 राशियों का... Rashifal Today 17 सितम्बर 2026 :  किन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, किसे संभलकर चलना होगा... Rashifal Today 16 सितम्बर 2026 :  कुछ राशियों के लिए धन लाभ के संकेत, कई राशियों को आर्थिक और पारिवा... Rashifal Today 15 सितम्बर 2026 :  तुला राशि के लिए शानदार दिन, मिथुन-मकर को लाभ के संकेत, 12 राशियों... Rashifal Today 14 सितम्बर 2026 :  समस्त राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? धन, करियर, व्यापार और द... Rashifal Today 11 सितम्बर 2026 :  शुक्रवार को बदलेंगे कई राशियों के सितारे, जानें किसे मिलेगा लाभ और...

Newsleaders : सड़क किनारे 232 आधार कार्ड मिलने से हड़कंप, मौके पर एसडीएम, लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

0

Newsleaders : सड़क किनारे 232 आधार कार्ड मिलने से हड़कंप, मौके पर एसडीएम, लापरवाही उजागर, कलेक्टर ने दिखाई सख्ती

न्यूज लीडर्स : जमीर मंसूरी खरगोन

खरगोन शहर के डाबरिया रोड स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड मार्ग पर गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में आधार कार्ड सड़क किनारे फेंके मिले। सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम वीरेन्द्र कटारे ने तत्काल टीम भेजकर पंचनामा बनवाया और कुल 232 आधार कार्ड जब्त करवाए।

पूरी रिपोर्ट के लिए देखिए वीडियो

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अधिकांश कार्ड संजय नगर और आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों के हैं। आधार कार्डों की बरामदगी के बाद प्रशासन ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
कलेक्टर भव्या मित्तल ने एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर तत्काल जांच के निर्देश दिए। ई-गवर्नेंस टीम ने सभी कार्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, खंडवा डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी खरगोन के लिए रवाना हो गए हैं।

एक साथ इतने आधार कार्ड सड़क किनारे मिलने से सवाल खड़े हो रहे हैं कि ये कार्ड यहां कैसे पहुंचे और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।
डाक विभाग की भूमिका को लेकर भी जांच की जा रही है। एसडीएम कटारे ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!