सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ... "Rashifal Today 26 अगस्त 2026 : मेष से मीन राशि तक कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें पंचांग और 12 राशियों ...

Newsleaders जिला सतर्क, मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, छिंदवाड़ा कप सिरप कांड़ के बाद चेता स्वास्थ्य विभाग, किया टीम का गठन

0

Newsleaders जिला सतर्क, मेडिकल दुकानों का निरीक्षण, छिंदवाड़ा कप सिरप कांड़ के बाद चेता स्वास्थ्य विभाग, किया टीम का गठन

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

छिंदवाड़ा जिले में औषधि कोल्ड्रिफ कफ सिरप एवं नेस्ट्रो-डीएस कप सिरप के उपयोग से बच्चों को गंभीर दुष्परिणाम होना पाया है। इसे दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा कोल्ड्रिफ कफ सिरप एवं नेस्ट्रो-डीएस कफ सिरप के साईड इफेक्ट के कारण उक्त सीरप को प्रतिबंधित किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेखा जमरे ने जिले के मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण हेतु दो टीमों का गठन किया है जो कि मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर उक्त दोनों औषधि की उपलब्धता के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

पहली टीम में जिला स्वास्थ्य एवं महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 श्री मनीष पाटीदार तथा दूसरी टीम में प्रभारी जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रमोद गुप्ता एवं फार्मासिस्ट ग्रेड-2 श्री विनित रावत सम्मिलित है।

गठित टीम द्वारा सोमवार को बड़वानी के सेवा मेडिकल, लक्ष्मी मेडिकल, सांई मेडिकल एवं सम्पूर्ण मेडिकल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित उक्त दोनों दवाईयों नही पाई गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षक श्री जितेन्द्र पाटीदार ने उक्त दवाओं का जिले में क्रय विक्रय तत्काल प्रभाव से जिले में निषेध किया है। साथ ही समस्त औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि यदि उनके द्वारा उक्त दोनो दवाओं को क्रय विक्रय किया जाता है तो उसकी सूचना खाद्य एवं औषधि प्रशासन को अनिवार्य रूप से दी जाये। जिससे कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!