सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today : राशिफल 15 जुलाई राशिफल : पुष्य नक्षत्र से कई राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, किस... RashifalToday : मंगलवार 14 जुलाई राशिफल : आज अमावस्या पर बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों को मिलेगा लाभ, क... सोमवार 13 जुलाई राशिफल : मिथुन में चंद्रमा, कई राशियों के लिए आर्थिक अवसर, किसे मिलेगा लाभ और किसे ब... रविवार 12 जुलाई राशिफल : शाम को बदलेगा चंद्रमा, कई राशियों के लिए नए अवसर, किसे मिलेगा धन लाभ, किसे ... 11 जुलाई राशिफल : रोहिणी नक्षत्र से कई राशियों को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क? व्यापार, नौकरी... "10 जुलाई राशिफल : चंद्रमा बदलेंगे राशि, कई राशियों के लिए नए अवसर, आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, ... 08 जुलाई का दैनिक राशिफल : चंद्रमा का राशि परिवर्तन, किसकी चमकेगी किस्मत?, किन राशियों को मिलेगा धन ... सेंधवा : रोजानीमाल में 150 से अधिक आदिवासी परिवारों को मिले वन अधिकार पट्टे, जनजातीय समाज को अधिकार ... सेंधवा सीएम राइज स्कूल में छज्जा गिरा : दो छात्राएं घायल, विधायक मोंटू सोलंकी ने शिक्षा विभाग पर लगा... "06 जुलाई का दैनिक राशिफल : कर्क, सिंह, मकर और कुंभ के लिए उन्नति के संकेत, तुला-धनु को खर्च और संबं...

Newsleaders : एशिया कप में अनुचित गतिविधियों की दो पाकिस्तानी क्रिकेटरों की ICC में BCCI ने की शिकायत

0

बी.सी.सी.आई. ने एशिया कप के दौरान अनुचित गतिविधियों को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ और साहिबज़ादा फरहान के खिलाफ आई.सी.सी. में शिकायत दर्ज कराई

न्यूज लीडर्स : स्पोर्ट्स

बी.सी.सी.आई. ने एशिया कप के दौरान अनुचित गतिविधियों को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेटर हारिस रऊफ और साहिबज़ादा फरहान के खिलाफ आई.सी.सी. में शिकायत दर्ज कराई

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड -बीसीसीआई ने 21 सितंबर को एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटरों साहिबज़ादा फरहान और हारिस रऊफ के अनुचित व्यवहार के लिए उनके खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय टीम ने इस दुर्व्यवहार के लिए दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पाकिस्तान की पारी के दौरान, सलामी बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान ने अपने बल्ले को बंदूक की तरह पकड़कर अपने अर्धशतक का जश्न मनाया।

वहीं, तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भारतीय दर्शकों की ओर उंगली उठाकर 0-6 का इशारा किया। यह पाकिस्तान के इस निराधार दावे का संदर्भ था कि उन्होंने इस साल मई में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया था। यह शिकायत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद -आईसीसी और मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट के समक्ष दर्ज कराई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!