सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
Rashifal Today 04 सितम्बर 2026 :  आज इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ राशियों को रहना होगा सावधान, ज... Rashifal Today 02 सितम्बर 2026 :  मिथुन-कुंभ-मीन के लिए शुभ संकेत, वृषभ को नुकसान से सावधान, अचानक ध... कसरावद : छोटी कसरावद में दर्दनाक सड़क हादसा, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत Rashifal Today 01 सितम्बर 2026 :  मेष से मीन तक जानिए आज का भविष्यफल, किस राशि को धन लाभ तो किसे नुक... बड़वानी सेंधवा में शिव डोला जुलूस को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से पूरे मार्ग की सर्चिंग, कड़ी सुरक्षा,... Rashifal Today 31 अगस्त 2026 : मीन राशि के लिए बेहद शुभ दिन, कन्या-तुला-कुंभ सावधान, रुका पैसा मिलेग... Newsleaders : क्या बदल रही है देश की हवा? PM पसंद सर्वे ने दिये सियासी संकेत, नरेंद्र मोदी और राहुल ... Rashifal Today 30 अगस्त 2026 : रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, 4 राशियों को रहना होगा सावधान... "Rashifal Today 29 अगस्त 2026 : मेष और सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए 12 राशियों का... Rashifal Today 28 अगस्त 2026 : पूर्णिमा पर किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान? मेष ...

NEWS Leaders : प्रधानमंत्री जन्म दिवस सेवा पखवाड़े पर जिले में 1191 यूनिट रक्तदान, कलेक्टर ने माना आभार

0

NEWS Leaders : प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान के शुभारंभ पर जिले में हुआ 1191 यूनिट रक्तदान

बड़वानी : न्यूज लीडर्स

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान की शुरुआत… और बड़वानी जिले ने रचा नया इतिहास! आइए देखते हैं पूरी रिपोर्ट”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिले में आज भव्य रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बड़वानी, सेंधवा, बड़दा और विश्वनाथखेड़ा में हुए शिविरों में कुल 1191 यूनिट रक्तदान हुआ।

बड़वानी में 831 यूनिट, सेंधवा में 268 यूनिट, विश्वनाथखेड़ा में 68 यूनिट और बड़दा में 24 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।

“इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी और रोटरी क्लब के सदस्य भी सक्रिय रूप से सहयोग करते नज़र आए”

●》 पहली बार रक्तदान.》》

रक्तदान शिविर में स्काउट गाइड वालियंटर्स कुमारी जान्हवी श्रीवास्तव ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने संदेश दिया कि “रक्तदान महादान है। इससे न तो शरीर कमजोर होता है और न ही रक्त की कमी होती है। हमारे रक्तदान से किसी का जीवन बच सकता है।”

●》कलेक्टर का आभार.》》

सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत जिले में हुई इस बड़ी उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमति जयति सिंह ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और एनजीओ के पदाधिकारियों सहित युवा वर्ग का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!