सच है तो ख़बर है
ब्रेकिंग
पानसेमल के देवधर नाले में अज्ञात शव की गुत्थी सुलझी : जेब में मिले मोबाइल ने खोला राज, जानिए पूरा मा... दैनिक राशिफल 10 अप्रैल 2026 : शिव योग में बदलेगा भाग्य, जानें आपकी राशि का आज का हाल, किसे मिलेगा ला... खेतिया Newsleaders दिव्यांगजनों का प्रदर्शन : 600 रुपये पेंशन को बताया नाकाफी, 1500 करने की मांग आज 09 अप्रैल राशिफल: धनु में चंद्रमा, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ, मेष-सिंह के लिए शुभ, मिथुन-धन... राज्यपाल ने नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्तों को दिलाई शपथ 08 मार्च राशिफल : धनु में चंद्रमा, किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी,करियर, प्... MP में शराब दुकानों पर बड़ा फैसला ! अब सरकार 489 दुकानों पर बचेगी शराब, बनेगा निगम मंडल Newsleaders : "4 अप्रैल राशिफल: आज कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, कुछ के लिए चेतावनी, तुला-मकर के लिए श... सेंधवा–पलसूद–बड़वानी हाईवे पर बड़ा फैसला, टोल वसूली निलंबित, MPRDC ने संभाली कमान Bhopal : MP सरकार का बड़ा फैसला : सरदार सरोवर प्रभावितों के भूखंड पंजीयन होंगे नि:शुल्क, 25,600 परिव...

NEWS Leaders : प्रदेश में निजी विद्यालयों द्वारा फीस में अनियमित वृद्धि को रोकने के लिये प्रावधान

0

प्रदेश में निजी विद्यालयों द्वारा फीस में अनियमित वृद्धि को रोकने के लिये प्रावधान

करीब 10 हजार 200 विद्यालयों ने पोर्टल पर फीस विवरण अपलोड किया

भोपाल : न्यूज लीडर्स

प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने निजी विद्यलायों द्वारा फीस में अनियमित वृद्धि रोकने के लिये प्रावधान लागू किये गये है। इसके अलावा किताबें, यूनिफॉर्म, टाई एवं कॉपियों पर किसी विशेष दुकान से क्रय नहीं किये जाने संबंधित नियम भी लागू है।

इन नियमों में वर्णित प्रावधानों के तहत निजी विद्यालयों में उपयोग की जाने वाली स्टेशनरी, पठन सामग्री, बैग, यूनिफॉर्म, स्पार्ट्स किट, ट्रासपोर्ट सुविधा और फीस से संग्रहित की जाने वाली राशि का विवरण विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर तथा अधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित करने के निेर्देश भी है। इसी के साथ निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा वार एवं मद वार आगामी सत्र की प्रस्तावित फीस संरचना को स्कूल शिक्षा विभाग के फीस विनियमन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

राज्य में इस वर्ष करीब 10 हजार 200 निजी विद्यालयों द्वारा पोर्टल पर फीस का विवरण अपलोड किया जा चुका है। प्रदेश में जिन विद्यालयों की किसी भी कक्षा की वार्षिक फीस संरचना 25 हजार रूपये या उससे कम है, उन्हें फीस संरचना की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने से मुक्त रखा गया है। इन विद्यालयों को इस संबंध में पोर्टल पर शपथ पत्र अपलोड करने की निर्धारित तिथि भी दी गई थी।

ऐसे विद्यालय जो समय-सीमा की जानकारी अपलोड नहीं करेंगे उनके विरूद्ध जिला समिति द्वारा कानूनी कार्यवाही की जाएगी। प्रदेश में निजी विद्यालयों के विरूद्ध प्राप्त होने वाली शिकायतों के निराकरण के लिये कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला समिति भी कार्य कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!